ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026
Share
Notification Show More
Latest News
बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार
October 30, 2026
लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के युवा करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा
October 30, 2026
खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान
October 30, 2026
मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
October 30, 2026
भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026

By Poonam Patel Published April 18, 2026
Share
सुशासन तिहार 2026 के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त
सुशासन तिहार 2026 के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त
SHARE

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के सफल संचालन हेतु जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 तक जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन, मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान, विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित प्रकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, विद्युत एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा हैंडपंप सुधार जैसे विषयों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके साथ ही उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया है। सीपीग्राम, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य जनशिकायत पोर्टलों में लंबित सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अनिवार्य रूप से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया है।

अभियान के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर “जनसमस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविरों में शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण तथा प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर शिविरों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा“सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश अनुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा विनय कुमार अग्रवाल को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न अनुविभागों के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुविभाग अधिकारी अम्बिकापुर में फागेश सिन्हा, उदयपुर में बन सिंह नेताम, सीतापुर में राम सिंह ठाकुर तथा लुण्ड्रा (धौरपुर) अनुविभाग में जे. शतरंज आर. को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

You Might Also Like

बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा

खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान

ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश

Poonam Patel April 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
Next Article स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और रिक्त पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?