बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र के गतौरी के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान पौसरी निवासी 29 वर्षीय मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मनजीत ने एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा। इसके बाद उसने वह पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को बचाने की कोशिश की आग को बुझा दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे मनजीत को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




