ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे

By Om Prakash Verma Published April 11, 2026
Share
सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे
सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे
SHARE

मुंबई/ कई प्रकार के जॉनर में मनोरंजन से भरपूर और दिलचस्प अनुभव देने के अपने वादे को और मजबूत करते हुए, सोनी पल लगातार पौराणिक, कॉमेडी, रियलिटी और कई तरह के कॉन्टेंट का शानदार मिश्रण पेश कर रहा है। इस रोमांचक लाइन-अप में अब एक और खास कड़ी जोड़ते हुए, चैनल 13 अप्रैल, 2026 से ओजी सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का प्रीमियर करने जा रहा है, जो कि सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे प्रसारित होगा।

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 भारत को स्वयं का ‘सिंगिंग का कल’ देने वाले शो के रूप में मशहूर है। यही वजह है कि इसके दिल छू लेने वाले फॉर्मेट और बच्चों के जबरदस्त टैलेंट ने इसे दर्शकों का पसंदीदा शो बना दिया। इस शो में सुपर जज के तौर पर अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली हैं, वहीं इसे होस्ट करने का श्रेय जय भानुशाली को जाता है।

नितिन कुमार, ज्योतिका तंगड़ी, सलमान अली और सचिन कुमार वाल्मीकि की कप्तानी में चार दमदार टीमें बनाई गई हैं। शो का फॉर्मेट मेंटर-आधारित है, जो युवा सिंगिंग टैलेंट को निखारने का काम करता है। चार हफ्तों में विभाजित 24 एपिसोड्स के साथ यह सीज़न इमोशन्स और यादगार परफॉर्मेंस से भरपूर एक शानदार म्यूजिकल अनुभव प्रदान करता है।

सोनी पल पर इसका प्रीमियर एक ग्रैंड गाला प्रीमियर से शुरू होगा, जहाँ दर्शकों को शुरुआत से ही शो के सबसे खास और यादगार पलों को दोबारा देखने का मौका मिलेगा। इसे और खास बनाते हुए इस सीज़न में ‘द एपिक 90ज़’, ‘जय जवान जय किसान’, ‘शादी स्पेशल’, ‘मदर्स स्पेशल’, ‘गणपति स्पेशल’ जैसे थीम आधारित एपिसोड्स और कई दिग्गज कलाकारों को दिया गया ट्रिब्यूट भी देखने को मिलेगा, जो इसे हर दौर और हर भावना के संगीत का सच्चा जश्न बनाते हैं।

13 अप्रैल से हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर देखिए ‘सुरों का महासंगम’, जहाँ एक बार फिर वही धुनें लौटेंगी, जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी के दिलों को छुआ है।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma April 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जयप्रकाश गौड़ ने जेएएल संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए अदाणी समूह के चयन का किया समर्थन जयप्रकाश गौड़ ने जेएएल संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए अदाणी समूह के चयन का किया समर्थन
Next Article दुर्ग के उरला से पकड़ाए दो सटोरिए… मोबाइल से खिला रहे थे सट्टा… नगदी व 7 मोबाइल बरामद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?