ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जादू टोना के शक में महिला की हत्या, जीपीएम में पड़ोसी ने पत्थर से सिर कुचला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

जादू टोना के शक में महिला की हत्या, जीपीएम में पड़ोसी ने पत्थर से सिर कुचला

By Mohan Rao
Published: April 6, 2026
Share
जादू टोना के शक में महिला की हत्या
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जादू टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी को शक था कि उसके बेटे की मौत के पीछे इसी महिला का हाथ था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच के बाद पड़ोसी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह खरड़ी गांव निवासी कौशल्या का शव उसके घर पर मिला। महिला का सिर बुरी तरह से कुचला गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पेंड्रा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि कौशल्या के पड़ोसी धीरपाल (50) के बेटे की कुछ महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। धीरपाल ने कौशल्या पर जादू टोने की आशंका जताई थी। इसी को लेकर वह खुन्नस पाले हुए था।

शक के आधार पर पुलिस ने धीरपाल को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। धीरपाल ने बताया कि कौशल्या जादू टोना करती है और इसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह कौशल्या घर पर अकेली थी तो मौका देखकर अपने दो साथियों के साथ उसके घर गया और कौशल्या के सिर पर पत्थर से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रायपुर के मोवा इलाके में बीती रात हुई ऐसी चोरी…. पुलिस हैरान कि क्या ऐसा भी होता है… जाने क्या हुआ ऐसा
एक क्लिक पर मिलेगी आवश्यक सामग्री प्राप्त करने के लिए आपके नजदीकी विक्रेताओं की जानकारी…. निगम ने जारी किया स्ट्रीट वेंडर एवं होम डिलीवरी के लिए सूची… अपनाएं यह तरीका
Bhilai News : अवैध प्लाटिंग पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ क्षेत्र में हो रही थी प्लाटिंग, बिल्डिंग मटेरियल भी जब्त
Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के अनमोल रत्न हो रहे साबित, जनता को महंगाई के बोझ से उबारा-रत्नावली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article  दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर यह रेलवे फाटक 10 अप्रैल से हो जाएगा बंद, रेलवे ने जारी की एडवायजरी
Next Article मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल: दुर्ग में केनाल रोड निर्माण के लिए 6.64 करोड़ की स्वीकृत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?