भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को यहां के बीएसएनएल टॉवर से कूदकर जान दे दी। आसपास के लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक वाहन के क्षतिग्रस्त होने से मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र में एक युवक द्वारा टावर से कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6, मकान नंबर 3 ए, टाउनशिप, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच एवं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक द्वारा भी मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया गया है। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक एक दिन पूर्व अपने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा देने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था। परिजनों के बाहर रहने एवं संभावित डांट के भय से उसने उक्त कदम उठाया। मृतक डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।




