ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीनदयाल उपाध्याय योजना से बदली भूमिहीन कृषि मजदूरों की जिंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दीनदयाल उपाध्याय योजना से बदली भूमिहीन कृषि मजदूरों की जिंदगी

By Poonam Patel
Published: April 2, 2026
Share
दीनदयाल उपाध्याय योजना से बदली भूमिहीन कृषि मजदूरों की जिंदगी
दीनदयाल उपाध्याय योजना से बदली भूमिहीन कृषि मजदूरों की जिंदगी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब समाज के अंतिम छोर तक असर दिखा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना भूमिहीन श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। यह योजना न केवल राहत दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता की राह भी खोल रही है।

योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। यह राशि दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को भी आधार प्रदान कर रही है। कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह निवासी मनोज खूंटे इसकी एक मिसाल हैं। भूमिहीन होने के कारण उनका जीवन पहले काफी कठिन था। आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने से वे मजदूरी पर निर्भर थे, जिससे चार सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था।

खूंटे बताते हैं कि योजना के तहत मिलने वाली वार्षिक सहायता राशि ने उनके जीवन में स्थिरता लाई है। अब वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्चों और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब उन्होंने भविष्य की योजना बनानी शुरू कर दी है। सहायता राशि में से कुछ बचत कर वे छोटा व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे स्थायी आय का स्रोत विकसित हो सके।

खूंटे ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा की है। अब वे अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर पा रहे हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। यह योजना श्रमवीरों को आर्थिक मजबूती देने के साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही है, जो “सशक्त श्रमिक, समृद्ध छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल
आशिक मिजाज गुरु जी, पहली शादी से मन भरा तो दूसरी की अब तीसरी महिला के साथ लिव इन में, अनैतिक संबंध के मकडज़ाल में फंसी महिला
तेज वैक्सीनेशन के साथ ही छत्त्तीसगढ़ में टीकों की कमी….. पहली व दूसरी डोज के लिए चाहिए इतने टीके…. मुख्यमंत्री बघेल ने एक करोड़ टीके उपलब्ध कराने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
हनुमान जन्मोत्सव पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में की पूजा, भक्तों को बांटी महाप्रसादी
राज्य में इसी सत्र से 76 और नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुश्ती सीखने स्विमिंग पूल में किया काम, अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत
Next Article छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से तेलंगाना एवं अन्य प्रांतो में प्रवासित परिवारों के लिए पुर्नवास के लिए बनेगी कार्ययोजना अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?