नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकास का रास्ता बताते हुए लोगों के लिए बड़ी यातायात सुविधा बताया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर भी पोस्ट करते हुए बताया कि नोएडा एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी कम हो सकेगी। उन्होंने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के खास ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में से एक है। यात्री सुविधा के अतिरिक्त आयात और निर्यात के लिए यहां बने कार्गो से उद्योगों को बल मिलेगा। उनके एक्स और फेसबुक पर पोस्ट पर बड़ी संख्या में उनके फालोवर्स ने अच्छे कमेंट किए हैं। साथ ही सरकार के इस कदम की तारीफ की है।
पीएम ने 25 नवंबर 2021 को रखी थी नींव
करीब साढ़े चार वर्ष पहले 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर में जिस एयरपोर्ट की नींव रखी थी उसका उद्घाटन शनिवार को करेंगे। साढ़े चार वर्षों में पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सपना वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय ही देखा गया था। हवाई अड्डे के लिए 25 वर्षों की जद्दोजहद चलती रही। वर्ष 2001 में नोएडा से जेवर क्षेत्र आने के लिए लोगों को सिरसा, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा के सकरे रास्ते से घंटों में सफर करना पड़ता था। अब जेवर हवाई उड़ान भरने को तैयार है।




