ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खरीफ तैयारियों की समीक्षा खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSurajpur

खरीफ तैयारियों की समीक्षा खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Poonam Patel
Published: March 27, 2026
Share
सचिवप्रसन्ना ने की कृषि विभाग की समीक्षा
सचिवप्रसन्ना ने की कृषि विभाग की समीक्षा
SHARE

रायपुर। राज्यपाल के सचिव एवं सहकारिता सचिव सी.आर. प्रसन्ना खरीफ सीजन की तैयारियों, उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति, बीज की उपलब्धता और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए और किसानों को राहत और बीमा क्लेम का त्वरित रूप से दिलाने के निर्देश दिए गए।

सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेन्द्र शर्मा, एस.डी.एम. अजय मोड़ियम, उपसंचालक कृषि सम्पदा पैकरा सहित कृषि विभाग से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उर्वरक भंडारण की समीक्षा और खरीफ तैयारी

प्रभारी सचिव प्रसन्ना बैठक में पूर्व वर्षों में उर्वरकों की मांग और आपूर्ति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई तथा वर्तमान खाद भंडारण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले में गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रासायनिक उर्वरक का पर्याप्त भंडारण किया जाए और रैक पॉइंट से आवंटित खाद का जिले में समय पर भंडारण सुनिश्चित हो।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ा रुख

प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों में भंडारण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। खाद एवं बीज निरीक्षकों द्वारा बीज व खाद दुकानों तथा समितियों का नियमित भौतिक निरीक्षण किया जाए, ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी स्थिति पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि खाद का वितरण नियमानुसार हो और केवल पात्र किसानों को ही खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए, जिसके लिये उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाने और क्रियान्वयन की बात कही।

Big news : मेडिकल स्टोर्स पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, 7 दुकान निलंबित
मंत्री शिवकुमार डहरिया ने 34.41 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद मिली पदस्थापना
10 करोड़ की लागत से होगा जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण, निजी अस्पतालों की तर्ज पर नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं
Big News: राज्योत्सव में विकास प्रदर्शनी, मेला और फूड जोन को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम आवास 2.0 में तेजी लाने, 30 अप्रैल तक सभी लंबित आवास पूर्ण करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की विस्तृत समीक्षा बैठक
Next Article प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालन और कृषि से ग्राम पल्ली के किसान पाकलू मरकाम हुए सशक्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?