ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2026
Share
बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली
बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली
SHARE

पहली बार ब्रांड एंबेसडर बनाकर अपनी पहचान मजबूत करने और विकास को तेज करने पर जोर
नई दिल्ली/ भारत की जानी-मानी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी- जैकसन ग्रुप, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और जाने-माने लीडर सौरव गांगुली के साथ मिलकर बेहतर कल की ओर कदम बढ़ा रही है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके जरिए जैकसन यह सुनिश्चित करता है कि वह इनोवेशन, स्केल और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए देश के ऊर्जा बदलाव में बेहतर भूमिका निभा रहा है।

आठ दशकों से ज्यादा समय से जैकसन ग्रुप ने हमेशा भरोसे और इनोवेशन के दम पर अपनी पहचान बनाई है। सौरव गांगुली की लीडरशिप और नए तरीके अपनाने की क्षमता से प्रेरित होकर, कंपनी अब अपनी पहचान को और मजबूत करने पर काम कर रही है, ताकि वह आने वाले समय के लिए तैयार ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े समाधान देने में एक भरोसेमंद साथी बनी रहे।

इस साझेदारी के तहत सौरव गांगुली जैकसन ग्रुप के प्रमुख ब्रांड कैंपेन और खास पहलों का हिस्सा होंगे। इसके जरिए कंपनी स्वच्छ और सतत ऊर्जा के अपने विज़न को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी।

इस मौके पर बोलते हुए, जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा, “हमें जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। सौरव गांगुली को लीडरशिप, मजबूती और बेहतरीन प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण हैं और ये सभी मूल्य हमारी सोच से बखूबी मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमारे उस विश्वास को दर्शाती है, जिसमें हम हमेशा आगे रहने और लगातार बेहतर देने पर जोर देते हैं। हमें भरोसा है कि उनकी पहचान और विश्वसनीयता से हमारे ब्रांड को मजबूती मिलेगी और हमारे सस्टेनेबल सॉल्यूशंस भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तेजी से अपनाए जाएँगे।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी ग्रोथ मजबूत लीडरशिप पर आधारित है, जिसमें वाइस चेयरमैन सुंदीप गुप्ता और वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ (जैकसन ग्रीन) बिकेश ओगरा का अहम् योगदान है। इसके साथ ही नई पीढ़ी भी ग्रुप को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सौरव गांगुली ने कहा, “जैकसन का दृष्टिकोण डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे- बिजली, मेट्रो, सिविल और पानी, पूरी वैल्यू चेन में फैला हुआ है, जो आज के समय के हिसाब से बेहद प्रासंगिक और असरदार है। ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है, जो भारत के ऊर्जा बदलाव और एक स्वच्छ व हरित भविष्य की दिशा में अहम् योगदान दे रहा है।”

यह पहल जैकसन ग्रुप के उस अद्वितीय बिज़नेस मॉडल को और मजबूती देती है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ईपीसी और ओ एंड एम सर्विसेस शामिल हैं। भविष्य की अपनी योजना के तहत कंपनी लोगों और तकनीक पर भी लगातार ध्यान दे रही है, ताकि लंबे समय तक बेहतर और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

आठ दशकों से ज्यादा की अपनी विरासत के साथ जैकसन ग्रुप आज भी भारत के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अहम् भूमिका निभा रहा है। कंपनी नए विचारों, ग्राहकों को प्राथमिकता देने की सोच और एक स्वच्छ भविष्य रचने की प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

प्रभात फेरी में लगे बाबा के जयकारे, हजारों भक्तों ने ध्वज के साथ किया नगर भ्रमण
Bhilai Breaking : रुआबांधा में गाभिन गाय को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस
दुर्ग में नेशनल फुटबॉल प्लेयर से छेड़छाड़, भोपाल से आया था बदमाश, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी
हितग्राहियों को मोर मकान मोर चिन्हरि अन्तर्गत आवास के लिए दिलवाया जाएगा ऋण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम में ट्रक से टकराई बस, 14 की मौत और 21 घायल, सीएम व पीएम ने जताया दुख
Next Article आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?