भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में शुमार बी. एम. शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, भिलाई ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हॉस्पिटल को आधिकारिक तौर पर 6th Edition NABH (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) द्वारा ‘Final Accreditation’ प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन इस बात की पुष्टि करता है कि हॉस्पिटल मरीज़ों की देखभाल, सुरक्षा और इलाज के कड़े अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन कर रहा है।

बीएमशाह हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जय तिवारी ने बताया की हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमें NABH से मान्यता प्राप्त हो गई है। यह मान्यता गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और नैतिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस मान्यता ने सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में बीएम शाह हॉस्पिटल का अहम स्थान है।
बीएम शाह अस्पताल के ऑपरेशंस डायेक्टर डॉ. अरुण मिश्रा ने इस उपलब्धि पर कहा कि उत्कृष्टता केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारा मानक है और हम निरंतर इसी कार्यशैली पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ है बल्कि यहां मरीजों के परिजनों को भी पूरी संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को पाने के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
अस्पताल के सीईओ विमल कुमार ने इस उपलब्धि गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय यहां सेवा दे रहे विशेषज्ञ डॉक्टर्स, नर्सेस, वार्ड बॉय व अन्य स्टाफ को जाता है। निरंतर उच्च स्तर की स्वास्थ सेवाओं के साथ यहां की अन्य सेवाएं भी उत्कृष्ठ हैं। यही कारण है कि अस्पताल को NABH द्वारा Accreditation प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के लिए विमल कुमार ने बीएम शाह अस्पताल के सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।




