ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
Share
Notification Show More
Latest News
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

By Mohan Rao Published March 23, 2026
Share
SHARE

महानदी की लहरों पर दौड़ी रफ्तार, गंगरेल बोट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले पहली बार गंगरेल बांध की शांत एवं मनमोहक जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर उत्साह, रोमांच और जनसहभागिता का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित समीपवर्ती जिलों कांकेर एवं बालोद की कुल 52 टीमों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़े खेल महोत्सव के रूप में उभरकर सामने आया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्री ओमकार साहू, महापौर श्री रामू रोहरा एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला सहभागिता ने बढ़ाया गौरव
इस आयोजन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता ग्रामीण अंचलों की महिला प्रतिभागियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। ग्राम तिर्रा की श्रीमती चयन बाई, श्रीमती सुमन एवं श्रीमती दिनेश्वरी निधार ने पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश भी दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका आत्मविश्वास और साहस सभी के लिए अनुकरणीय रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोट क्रमांक 4 रोमार निषाद एवं जीतु निषाद ने पहला स्थान पाया। बोट क्रमांक 1 सत्वंत मंडावी व  मिथलेश मंडावी ने दूसरा स्थान पाया। बोट क्रमांक 10 कोमल निषाद एवं महेश्वर कुरेटरी ने तीसरा स्थान पाया। इसके अतिरिक्त वेशभूषा पुरस्कार बोट क्रमांक 6 पवनबाई निषाद एवं देवनबती निषाद को मिला। सजावट पुरस्कार बोट क्रमांक 8 रामनारायण नेताम एवं रिशीराम निषाद को मिला। विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार व तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए दिए गए। साथ ही बोट सजावट एवं वेशभूषा के लिए 11,000 के विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जिला प्रशासन द्वारा महिला प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए 15000, 10000 एवं 5000 के सांत्वना पुरस्कार की भी घोषणा की गई।

विधायक ओमकार साहू ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं जल पर्यटन को नई पहचान प्रदान करेगा। महापौर श्री रामू रोहरा ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं में खेल एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित होगी।

अन्य प्रमुख गतिविधियाँ
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 8 मछुआ समितियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए, जिससे मत्स्य व्यवसाय को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। साथ ही जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वॉटर एंबुलेंस का शुभारंभ भी किया गया।

पर्यटन और विकास की नई दिशा
‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ धमतरी जिले में पर्यटन, संस्कृति एवं खेल गतिविधियों के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि गंगरेल क्षेत्र को राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You Might Also Like

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

Mohan Rao March 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रोज होता था लाखों का लेनदेन… 7 आरोपी गिरफ्तार
Next Article गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह में हुए शामिल हुए सीएम, बोले- आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार 
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?