नईदिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव का असर अब पेट्रोल की कीमतों पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत बढ़ा दी है। यह बढ़ोत्तरी प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में की गई है। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से लेकर 2.09 रुपए से लेकर 2.35 प्रति लीटर तक बढ़ाया गया है। वहीं सामान्य पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ी राहत की बात है कि नियमित (रेगुलर) पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रीमियम पेट्रोल जैसे पावर, स्पीड व एक्सपी95 जैसे पेट्रेल के दाम में 2.09 रुपए से लेकर 2.35 प्रति लीटर रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। नई दरें 20 मार्च 2026 से प्रभावी हो गई हैं।




