ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माय भारत स्वयंसेवकों की दमदार भागीदारी: विकसित भारत युवा संसद में बिलासपुर की आरती ने मारी बाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

माय भारत स्वयंसेवकों की दमदार भागीदारी: विकसित भारत युवा संसद में बिलासपुर की आरती ने मारी बाजी

By Mohan Rao
Published: March 10, 2026
Share
SHARE

रायपुर। माय भारत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ऐतिहासिक पुरानी छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना, राष्ट्रीय नीतियों पर शोध-आधारित विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना तथा विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन बाबा खुशवंत साहेब, मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा प्रस्तुत तथ्यपरक और शोध-आधारित विचार आज की नीति-निर्माण प्रक्रिया को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर अर्पित तिवारी, राज्य निदेशक, माय भारत ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को नीति-निर्माण की प्रक्रिया में अपनी आवाज़ प्रभावी ढंग से रखने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार और सुझाव राष्ट्रीय नीतियों तथा बजटीय चर्चाओं को भी प्रभावित कर रहे हैं, जिसकी सराहना इस वर्ष के केंद्रीय बजट के दौरान निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा भी की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों और युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए समावेशी विकास, कौशल विकास तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं जिला स्तर पर “आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर चर्चा कर युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और नागरिक जिम्मेदारियों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर की आरती कुमारी ने प्रथम स्थान, गरियाबंद की हर्षिता यादव ने द्वितीय स्थान तथा दुर्ग के दीपांशु नेताम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आरती कुमारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहलों से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और देश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्राप्त होगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली हर्षिता यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे मंच युवाओं को नीति-निर्माण की दिशा में सोचने और योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दीपांशु नेताम ने कहा कि युवाओं के अनुभव और जमीनी समझ नीति-निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं, जिससे विकास से संबंधित योजनाएँ अधिक प्रभावी और समावेशी बन सकती हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित ये प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और देश के समक्ष छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब माय भारत के स्वयंसेवक शोध-आधारित दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे आते हैं, तो वे केवल संवाद नहीं करते बल्कि राष्ट्र के भविष्य की नीतिगत दिशा को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

CM Face? : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में ये होंगे सीएम! हाईकमान की पहली पसंद, वसुंधरा-शिवराज या रमन?
भिलाई निगम में कई अफसर कर्मी इधर से उधर, बरसों से एक ही जगह जमें कर्मियों के बदले टेबल
shreekanchanpath 306 # 20 Aug 2024
धतूरे के 60 बीज चबाकर पहुंचा मित्तल हॉस्पिटल, मुश्किल से बची जान
कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम किसान उत्सव दिवस 13 मार्च को, 9.32 करोड़ किसानों के खातों में जाएंगे 18650 करोड़ रुपए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?