बलरामपुर। दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती का खुलासा हुए अभी चंद दिन नहीं हुए और एक और जिले में अफीम की खेती से हड़कंप मच गया है। बलरामपुर जिले के त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि यहां पांच एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुसमी थाना क्षेत्रमें पुलिस को सूचना मिली कि यहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। अफीम पूरी तरह से तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया गया था। जहां अफीम जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, खेत किसका है, किसने अफीम उगाया इसकी जांच जारी है।




