ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार शुरू, बढ़ेगा स्थानीय रोजगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार शुरू, बढ़ेगा स्थानीय रोजगार

By Mohan Rao
Published: March 10, 2026
Share
SHARE

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वनमण्डल बलौदाबाजार अंतर्गत ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में नौकाविहार सुविधा का शुभारंभ किया गया। महानदी के रमणीय तट पर शुरू की गई इस नई सुविधा से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर भी विकसित होंगे।

वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि ईको-पर्यटन गतिविधियाँ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनसहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए धमनी क्षेत्र को एक आदर्श ईको-पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वन प्रबंधन समितियों की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ईको-पर्यटन गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। धमनी को एक मॉडल ईको-विलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी है, जहाँ प्रकृति आधारित पर्यटन की विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही पर्यटकों के ठहरने के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएँ विकसित की जा रही हैं, जिससे प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटन का अनुभव और अधिक आकर्षक व यादगार बनाया जा सके।

महानदी के तट पर स्थित धमनी का प्राकृतिक सौंदर्य लंबे समय से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। हरियाली से आच्छादित वातावरण, शांत नदी तट और मनोहारी दृश्यावलियाँ इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील बनाती हैं। इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां ईको-पर्यटन गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। नौकाविहार सुविधा प्रारंभ होने से अब पर्यटक महानदी की शांत लहरों के बीच नौकायन का आनंद ले सकेंगे, जिससे क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

ईको-पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। नौकाविहार संचालन, पर्यटकों के मार्गदर्शन, स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से पर्यटन का सतत विकास सुनिश्चित होगा। वन विभाग द्वारा इस पूरे क्षेत्र का विकास प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके सतत उपयोग को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

इस अवसर पर परिक्षेत्र अधिकारी बलौदाबाजार प्रखर नायक, वन प्रबंधन समितियों के सदस्य, स्थानीय युवा तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। धमनी में शुरू हुई नौकाविहार सुविधा न केवल पर्यटन को नई दिशा देगी, बल्कि स्थानीय समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनेगी।

जंगल सत्याग्रह और झंडा सत्याग्रह के दृश्य भी होगा जीवंत, राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे संग्रहालय का उद्घाटन
पुरानी पेंशन की मांग के बीच केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बनेगी कमेटी
CG Breaking : कोरबा के एचटीपीसी के स्विच  यार्ड में  लगी भीषण आग, दो इकाइयों में बिजली उत्पादप ठप
मुख्यमंत्री ने की गंगादई माता की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की
राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन 16 को कला मंदिर सिविक सेंटर में, देशभर के ज्योतिषी होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वदेशी मेला को लेकर सीएम साय से मिले प्रतिनिधि, चीफ गेस्ट के तौर पर आने का दिया निमंत्रण
Next Article डिप्टी सीएम साव के विभागों के लिए 14655 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?