ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedKankerRaipur

अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: March 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर। कांकेर वनमंडल में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के 8 मार्च 2026 की सुबह राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर कांकेर वन विभाग ने तत्काल टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर जांच और घेराबंदी की।

जांच के दौरान महेंद्र कोड़ोपी के घर के पीछे बाड़ी में दो जंगली सुअरों (एक नर 74 किलोग्राम और एक मादा 70 किलोग्राम) को पैरा जलाकर भुना जा रहा था। पूछताछ में बताया गया कि यह मांस ग्राम जुनवानी निवासी प्रकाश मंडावी से 300 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया था और इसे वाहन के माध्यम से देवकोंगेरा लाया गया था। वन विभाग ने मौके से जंगली सुअर का मांस और अन्य सामग्री जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।

इसी दौरान मिली एक अन्य सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्राम माटवाड़ा (मोदी) के पास घेराबंदी कर पैशन प्रो मोटरसाइकिल (सीजी 19-बी-8847) को रोका। वाहन में सवार विष्णु सलाम और कृष्णा कोमरा एक जीवित मादा जंगली सुअर (लगभग 53 किलोग्राम) को चारों पैर और मुंह बांधकर ले जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह जंगली सुअर ग्राम जुनवानी निवासी प्रकाश मंडावी से खरीदा गया था। वन विभाग ने जंगली सुअर को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।

इसके अलावा ग्राम जुनवानी में प्रकाश मंडावी के घर के पास भी वन विभाग की टीम ने छापेमारी की, जहां दो जंगली सुअरों को काटने का मामला सामने आया। मौके से जंगली सुअर के सिर और मांस के अन्य हिस्से बरामद किए गए। इस मामले में भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया। वन विभाग ने सभी मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सभी आरोपियों को 8 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इस पूरी कार्रवाई में कांकेर वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर, वन परिक्षेत्र नरहरपुर के अधिकारी-कर्मचारी तथा मुख्य वन संरक्षक कांकेर के उड़नदस्ता दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजधानी में कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या, 33 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव… तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में पहली बार हुआ चूहे का पोस्टमार्टम, हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कराया पीएम… रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Gustakhi Maaf: क्या खाकर ऐसी बातें करते हैं नेता
मंत्री अमरजीत भगत ने अपने समाज कला विधा आगे बढ़ाने कलाकारों को प्रोत्साहित किया यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है – राज्यपाल अनुसुइया उइके
Bhilai Breaking : पावर हाउस के मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल पार, 70 मोबाइल और एसेसरीज चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्दी का अपना क्रेज और सम्मान है, शारीरिक विकास के साथ देश सेवा का अवसर- कलेक्टर आकाश छिकारा अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
Next Article बिलासपुर सिम्स का जन औषधि केंद्र छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ घोषित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?