ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद
September 20, 2026
धमतरी के 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी ‘मेरे सपनों के भारत’ की स्वर्णिम तस्वीर
September 20, 2026
अमानक ‘एनालॉग पनीर’ के विरुद्ध धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई
September 20, 2026
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
September 20, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
September 20, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन

By Poonam Patel Published March 9, 2026
Share
वर्दी का अपना क्रेज और सम्मान है, शारीरिक विकास के साथ देश सेवा का अवसर- कलेक्टर आकाश छिकारा
वर्दी का अपना क्रेज और सम्मान है, शारीरिक विकास के साथ देश सेवा का अवसर- कलेक्टर आकाश छिकारा
SHARE

जगदलपुर। युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा ने अग्निवीर भर्ती अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि वर्दी का अपना अलग ही क्रेज और सम्मान होता है। युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनते हुए देश सेवा का यह सुनहरा अवसर अवश्य लें।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं और उनके लिए शिक्षा का महत्व क्या है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई केवल नौकरी पाने के लिए नहीं बल्कि समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए होती है। आज का आधुनिक और शिक्षित युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अग्निवीर योजना युवाओं को प्रतिष्ठा, सम्मान और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान करती है। कलेक्टर छिकारा ने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफलता के लिए युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी होगी। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और लिखित-फिजिकल प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी बड़ी परीक्षा के लिए अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र बनते हैं और जिले से 50 से अधिक परीक्षार्थी जाते हैं, तो प्रशासन द्वारा उनके आवागमन और आवास की व्यवस्था भी की जाएगी।

कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय से कर्नल अरुण कालिया ने अग्निवीर थल सेना भर्ती की प्रक्रिया, पात्रता, शारीरिक और लिखित परीक्षा की जानकारी देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र जगदलपुर में ही रहेगा, जिससे जिले के युवाओं को विशेष सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विंग कमांडर जेपी पात्रो, सूबेदार बीपी द्विवेदी, सूबेदार अरविंद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जीआर सोरी, उप संचालक जय प्रकाश कौशिक, रोजगार अधिकारी श्वेता वर्मा सहित अन्य अधिकारी और पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल, कालेज के छात्र उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी सेना भर्ती अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी किया गया है जिसके अंतर्गत भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर पुरुष जनरल, तकनीकी, लिपिक स्टोरकीपर, ट्रेडमैन 10 वीं पास, ट्रेडमैन 8 वीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। जिसमें सेना भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से आरंभ हो चुकी है। पंजीयन हेतु पोर्टल 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेंगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। बस्तर जिले के इच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन हेतु वेबसाइट  में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 2966214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

You Might Also Like

नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पकड़ाई महिला, 22 लाख का मशरुका बरामद

धमतरी के 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी ‘मेरे सपनों के भारत’ की स्वर्णिम तस्वीर

अमानक ‘एनालॉग पनीर’ के विरुद्ध धमतरी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई

मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

Poonam Patel March 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुर्गीपालन से बदली अनुसुइया नेताम की जिंदगी शासन के आर्थिक सहयोग और स्वयं की मेहनत से बनीं आत्मनिर्भर
Next Article अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?