ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के पहले ‘डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ को मिली केंद्र की मंजूरी, रतनपुर में होगा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के पहले ‘डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ को मिली केंद्र की मंजूरी, रतनपुर में होगा निर्माण

By Mohan Rao
Published: March 6, 2026
Share
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
SHARE

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मिली स्वीकृति

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक नगर रतनपुर को एक अभूतपूर्व सौगात प्राप्त हुई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निरंतर प्रयासों से रतनपुर में प्रदेश के पहले आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (DHP) को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹13.12 करोड़ की केंद्रीय सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना न केवल रतनपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आधुनिक और उन्नत निर्माण तकनीकों का एक जीवंत उदाहरण पेश करेगी।

यह परियोजना ‘टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब-मिशन’ (TISM) के तहत विकसित की जा रही है, जो पूरी तरह से G+2 मॉडल पर आधारित होगी। इस आवासीय परिसर में प्रत्येक इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर और प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। बिल्डिंग मटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल (BMTPC) द्वारा तैयार इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर संचालित किया जाएगा। भवन के भीतर डाइनिंग रूम, किचन, कार्यालय कक्ष, मेडिकल रूम, केयरटेकर कक्ष और लॉन्ड्री जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, सामाजिक मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के लिए परिसर में एक विशाल सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक छत देने का संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रतनपुर का यह प्रोजेक्ट भविष्य में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए एक ‘बेंचमार्क’ साबित होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ रतनपुर के शक्तिपीठ क्षेत्र का विकास और दो ऐतिहासिक तालाबों को ‘अमृत सरोवर’ के रूप में पुनर्जीवित करने की योजना भी पाइपलाइन में है, जिससे इस प्राचीन नगरी का समग्र कायाकल्प सुनिश्चित होगा।

जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री अकबर ने ली बैठक…. विधायक वोरा ने जनहित के कार्यों में विभागीय लेटलतीफी का उठाया मुद्दा
हिंदू विवाह संस्कार है, नाच-गाने का आयोजन नहीं, तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा
शहर के कई वार्डों में जलसंकट की शिकायत : निगम अफसर सर्वोच्च प्राथमिकता से करें पानी संकट की समस्या का समाधान
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई, फोरव्हीलर पर लगाया लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल.. ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स
Next Article रायपुर में जन औषधि पदयात्रा के जरिए किफायती दवाओं के प्रति बढ़ाई गई जागरूकता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?