ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बालोद में हैवानियत की हदें पार, नाबालिग से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : बालोद में हैवानियत की हदें पार, नाबालिग से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

By Mohan Rao
Published: March 3, 2026
Share
दुष्कर्म डेमो पिक
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में न सिर्फ नाबालिग से दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल भी किया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से काम किया और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब एक नाबालिग युवक पीड़िता को ‘डैम’ घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने न सिर्फ इस कृत्य का वीडियो बनाया, बल्कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। उन्होंने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना समय गंवाए दल्ली राजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल और अन्य साक्ष्य पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। हमारा प्रयास है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले, पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा।

मुख्य आरोपी नाबालिग युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया था। वहां उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की और अन्य आरोपियों ने वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद ही आरोपी गिरफ्तार हुए।

जनजातीय साहित्य के विकास में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
40 करोड़ का आलीशान घर, लग्जरी गाडिय़ां, होश उड़ा देगी संजू बाबा की नेटवर्थ
असम में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना
बलौदाबाजार के लिए सीएम साय ने खोला विकास का पिटारा, बीएड महाविद्यालय सहित की यह बड़ी घोषणा
बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन :  22 मार्च को होगा आयोजन, शांति और विकास की लिखेगी नई कहानी
Next Article केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागड युवा प्रभाग के अध्यक्ष बने दिलीप ध्रुव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?