ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम : किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम : किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट

By Mohan Rao
Published: February 25, 2026
Share
ऑयल पाम की खेती
SHARE

राज्य के 40 कृषक आन्ध्रप्रदेश के पेदवेगी के लिए रवाना

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि और देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल्स-ऑयल पाम योजना के तहत ऑयल पाम की खेती को विस्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य के किसानों को ऑयल पाम संस्थान द्वारा कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 40 कृषकों का दल आंध्र प्रदेश के पेदवेगी के लिए रवाना किया गया है। यह पहल किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को ऑयल पाम की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक रोपण पद्धति, संतुलित पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा आधुनिक सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। विशेषज्ञों द्वारा खेत स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से कृषकों को नवीन तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ अर्जित कर सकें।

ऑयल पाम खेती को दीर्घकालिक एवं स्थिर आय का प्रभावी माध्यम माना जा रहा है। यह फसल 25 से 30 वर्षों तक सतत उत्पादन देती है तथा अंतरवर्ती फसलों के माध्यम से अतिरिक्त आय का अवसर भी प्रदान करती है। कम लागत में अधिक लाभ की संभावना, शासकीय अनुदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन के कारण यह खेती किसानों के लिए सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही है।

राज्य सरकार की इस पहल से किसानों में आधुनिक एवं व्यावसायिक कृषि के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। ऑयल पाम खेती के विस्तार से जहां किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, वहीं देश की खाद्य तेल आयात निर्भरता कम करने में भी प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी।

स्टाइलिश कलाई वाली घड़ियां हर महिला के पास होनी चाहिए, मिलेगा बेहतरीन लुक
रमन सिंह और संबित पात्रा को हाईकोर्ट से राहत, टूल किट मामले में दर्ज एफआईआर निरस्त
मुख्यमंत्री साय सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस में हुए शामिल, 90 करोड़ के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
बेंगलुरू से ट्रेवल कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नैक, यात्रियों में मचा हड़कंप
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?