ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने किया हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने किया हमला

By Mohan Rao
Published: February 24, 2026
Share
SHARE

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। आपसी रंजिश में पड़ोसी ने धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जब हमला किया गया तब पूरा परिवार सो रहा था। इसमें एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है।

मिली जानकारी के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में मंगलवार तड़के यह खौफनाक घटना हुई। तड़के लगभग 4:30 बजे कुंवर साय के परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे और इस दौरान पड़ोसी ने घर में घुसकर हमला किया। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमले में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है दोनो घायलों की हालत भी चिंता जनक है।

इधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की गई। हत्या के बाद आरोपी पड़ोसी फरार होने की कोशिश में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस खौफनाक घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांववाले हैरान है कि रंजिश में इस तरह की वारदात भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुरानी रंजिश में हत्या
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने बताया कि आरोपी व मृतक के परिवार के बीच कुछ पुराना विवाद चल रहा था। इसके कारण दोनों के बीच आए दिन बहस होती थी। मंगलवार तड़के पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला किया जिससे कुंवर साय के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आगे की जांच जारी है।

ताम्रध्वज साहू सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पठन…
सैमसंग ने दिया चीन को झटका, भारत में लगाएगी मोबाइल डिस्प्ले यूनिट, 4825 करोड़ का करेगी निवेश
दिल्ली के सीएम केजरीवाल का भाजपा पर हमला, कहा- यह लोग बड़े ताकतवर, किसी को भी डाल सकते हैं जेल में
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
वैशाली नगर में 22 को मेगा जॉब फेयर, एसआर हॉस्पिटल में रिक्त 121 पदों पर होगी भर्ती… विधायक रिकेश ने की पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाल आतंक का अंधेरा छंटा, नक्सलियों के सुरक्षित ठिकाने ‘गोगुंडा’ में पहली बार जली स्ट्रीट लाइट
Next Article shreekanchanpath 133 # 24 February 2026

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?