ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : ताड़पाला हिल्स में 14 आईईडी बरामद, माओवादी स्मारक भी ध्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : ताड़पाला हिल्स में 14 आईईडी बरामद, माओवादी स्मारक भी ध्वस्त

By Mohan Rao
Published: February 14, 2026
Share
बीजापुर में सुरक्षाबलों की सफलता
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना उसूर क्षेत्र के ताड़पाला हिल्स इलाके में 13 फरवरी 2026 को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें कई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. इसके अलावा कई IED भी मौके पर निष्क्रिय किए गए। इस अभियान में सीआरपीएफ की 196वीं वाहिनी और कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त टीम शामिल थी।

मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना उसूर के ताड़पाला हिल्स एरिया में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी और कोबरा 204वीं बटालियन की संयुक्त टीम माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री, राशन और आईईडी बरामद किए गए हैं। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए 13 नग डेटोनेटर, 11 किलोग्राम गन पाउडर, 4 नग प्लास्टिक ड्रम, 2 नग स्टील ड्रम, 2 नग लोहे के ड्रम, माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट और अन्य माओवादी साहित्य आदि बरामद किया है।

कार्रवाई के दौरान, माओवादियों द्वारा जमीन में दबाकर रखे गए 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गए आईईडी और 01 नग डायरेक्शनल आईईडी (लोहे के पाइप में निर्मित) भी बरामद किए गए। कुल 14 आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। विस्फोटक सामग्री बरामद करने के साथ-साथ सुरक्षाबलों ने टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा निर्मित एक स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक विश्वास की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम मानी जा रही है। सुरक्षाबलों की इस तत्परता और सूझबूझ ने न केवल संभावित जान-माल के नुकसान को रोका, बल्कि माओवादी गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद की है।

पुलिसकर्मी बन लूट को दिया अंजाम, खरीददारी करने आए लोगों से चेकिंग के नाम पर छीने रूपये
तकरार : केंद्र और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा बोली- वैक्सीन पर भ्रम फैला रहा विपक्षी पार्टियां
घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 64531 नए मामले सामने आए….. 1092 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ : सीएम साय बोले- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण की बैठक, वेटलैण्ड क्षेत्रों के संरक्षण, संवर्धन और विकास पर विस्तार से चर्चा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?