ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 100 दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, पत्नी ने की थी अधेड़ की हत्या, नाबालिग बच्चों ने भी दिया था साथ
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

100 दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, पत्नी ने की थी अधेड़ की हत्या, नाबालिग बच्चों ने भी दिया था साथ

By Mohan Rao Published February 10, 2026
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करीब 100 दिन पुराने एक हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। अधजली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके तीन नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया है। दरअसल पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की थी और बच्चों की मदद से लाश को ठिकाने लगाया था। इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल यह मामला अक्टूबर 2025 का है। 18 अक्टूबर 2025 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पुरना नगर के तुरीटोंगरी में किसी व्यक्ति की अधजली लाश मिली है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा के बाद विवेचना शुरू की।  पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) व 238(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

जांच के दौरान पुलिस की पहली चुनौति शव की शिनाख्त थी। इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास थानों में गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इस बीच दिसंबर माह में एक व्यक्ति थाने पहुंचा और बताया कि उसका भाई महावीर राम भगत दिवाली के पहले से लापता है। उसने यह भी बताया कि भाई के गुमशुदा होने के बाद भी उसकी पत्नी सुमित्रा भगत के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है।

डीएनए सैंपल से हुई शव की पहचान
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर सुमित्रा भगत व उसके बच्चों का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इनका डीएनए शव के सैंपल से मैच खाया और पुलिस ने शव की शिनाख्त महावीर राम भगत के रूप में की। इसके पुलिस को इस मामले में पहला शक सुमित्रा भगत पर ही हुआ। पुलिस ने सुमित्रा भगत को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद भी सारी सच्चाई बता दी।

विवाद के कारण हत्या
पुलिस की पूछताछ में सुमित्रा ने बताया कि उसका पति मृतक महावीर राम भगत  मनोरा में अकेला रहता था, वह आए दिन सुमित्रा भगत से दारू पीकर मारपीट करता रहता था जिसके कारण वह जशपुर में पति से अलग रहती थी। 18 अक्टूबर को महावीर जशपुर में सुमित्रा भगत के घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। महावीर अपने साथ एक छोटी गैंती भी लाया था। जब सुमित्रा घर पहुंची तो दोनों में वाद विवाद होने लगा। इस सुमित्रा भगत ने मृतक महावीर के हाथ से छोटी गैंती को छीनकर, उसके चेहरा और सिर में वार कर दिया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सुमित्रा ने उसका गला दबा कर मार डाला।

नाबालिग बेटियों ने की मदद
इस दौरान उसकी नाबालिक बेटियां घर में ही थी, उसकी नाबालिक बेटियों द्वारा घटना को करते देखा। शव को एक कमरे में चादर से ढंककर रखा गया था। रात को सुमित्रा भगत अपने पड़ोस में रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिक बालक व अपनी बेटियों की मदद से रात 10.00 से 11.00 बजे के शव को लकड़ी के बल्ली से बांधकर तूरी टोंगरी जंगल में ले गए  और शव की पहचान न हो सके इसके पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास किया गया था।

पुलिस के द्वारा आरोपियों के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है, व विधि से संघर्षरत बालक व बालिकाओं को, बाल संप्रेषण गृह भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपिया सुमित्रा भगत की निशानदेही पर, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल ले जाने में प्रयुक्त जरकिन व टॉर्च को भी जब्त कर लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक भावेश कुमार समरथ, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक विपीन केरकेट्टा, व साइबर सेल जशपुर की टीम से उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, थाना सिटी कोतवाली जशपुर से महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक राम प्रताप यादव, रवि भगत, आरक्षक रवि भगत, विनोद तिर्की,  नगर सैनिक रवि डनसेना व थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao February 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर के हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग की एक और बड़ी सफलता
Next Article प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगम… 13 फरवरी से तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का शुभारंभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?