ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाइक मेकेनिक 15 साल से कर रहा था चोरियां, वाहन काटकर बेच देता… तीन साथी भी पकड़ाए
Share
Notification Show More
Latest News
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा
सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार
October 6, 2026
दुर्ग भिलाई के बस्तियों में पहुंची पुलिस की टीमें, जांच में मिले धारदार हथियार, शराब एवं संदिग्ध वाहन
October 6, 2026
छत्तीसगढ़ के देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और संवर्धन पर हुई चर्चा
राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
October 6, 2026
’राज्योत्सव में होगा विजेता का सम्मान, उपलब्धियों पर आधारित सचित्र स्मारिका भी होगी जारी’
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बाइक मेकेनिक 15 साल से कर रहा था चोरियां, वाहन काटकर बेच देता… तीन साथी भी पकड़ाए

By Mohan Rao Published February 7, 2026
Share
वाहन चोर गिरोह पकड़ाया
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो पिछले 15 वर्षों से गाड़ियों को चुरा रहा था। पेशे से मेकेनिक होने के कारण गाड़ियों को पूरा खोलकर और जरूरत पड़ने पर काट देता और टूकड़ों टूकड़ों मे कबाड़ी को बेच देता था। दुर्ग कोतवाली, मोहन नगर व पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में शातिर से चोरियों को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 7 लाख रुपए की सामग्री जब्त किया है।

दरअसल थाना पद्मनाभपुर में दर्ज एक चोरी के मामले की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी विजय देवांगन विगत लगभग 15 वर्षों से मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य कर रहा है। अपने तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग करते हुए आरोपी द्वारा क्षेत्र में घूम-घूमकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी की जाती थी।

चोरी किए गए वाहनों को आरोपी अपने घर ले जाकर हेक्जा ब्लेड जैसे औजार से काटकर उनके लोहे एवं एल्युमिनियम के पार्ट्स अलग करता था तथा इन्हें फेरी वाले एवं स्थानीय कबाड़ियों के माध्यम से विक्रय किया जाता था। आरोपी की निशानदेही पर अन्य सहयोगी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके कब्जे से चोरी किए गए मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी द्वारा कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, जिनमें थाना पद्मनाभपुर, सिटी कोतवाली दुर्ग एवं मोहन नगर क्षेत्र के वाहन शामिल हैं। प्रकरण में जप्त की गई दोपहिया वाहन, स्कूटी एवं कटे हुए पार्ट्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने विजय देवांगन उरला दामाद पारा, सोनू गुप्ता निवासी मुर्रा भट्टा उरला, उमेश गुप्ता निवासी मुर्रा भट्टा उरला और मोहम्मद खान मितान चौक सुभाष नगर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से चोरी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, चोरी की एक्टिवा स्कूटी, विभिन्न दोपहिया वाहनों के कटे हुए लोहे एवं एल्युमिनियम पार्ट्स बरामद किया है। उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर के विवेचना स्टाफ, पेट्रोलिंग टीम एवं तकनीकी सहयोग में लगे पुलिस कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने दोपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉक का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

सेवा संकल्प में बैगा अंचल तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा, कुष्ठ के लक्षणों की पहचान के बाद बेदकुमारी को मिला निःशुल्क उपचार

दुर्ग भिलाई के बस्तियों में पहुंची पुलिस की टीमें, जांच में मिले धारदार हथियार, शराब एवं संदिग्ध वाहन

राज्यपाल रमेन डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान

Mohan Rao February 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग से सामूहिक रेप : पुलिस की गिरफ्त में आया एक और आरोपी, अब चार गिरफ्तार
Next Article तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह : मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?