ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: February 7, 2026
Share
SHARE

कोंडागांव के मोर सुआद-दीदी की रसोई” में पारंपरिक व्यंजनों का चखा स्वाद

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आगमन से पूर्व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को सड़क मार्ग से रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने केशकाल नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर प्रगतिरत नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बस्तर संभाग को राजधानी रायपुर एवं अन्य राज्यों से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, अतः निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि केशकाल नगर के साथ-साथ केशकाल बायपास का निर्माण कार्य भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाए तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

तत्पश्चात राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोंडागांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित “मोर सुआद दीदी की रसोई” का अवलोकन किया। इस दौरान बिहान समूह की महिलाओं ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजन फरा एवं अंगाकर रोटी का स्वाद चखा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समूह की महिलाओं से उनकी आय एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लोक कलाकारों की पेंटिंग्स का अवलोकन किया गया तथा कलाकारों से संवाद कर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

गहराता जा रहा है सियासी संकट, प्रधानमंत्री ओली के सदन भंग करने की सिफारिश को उनकी ही पार्टी ने बताया गलत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान
सेना में जल्द शुरू हो सकती है कांट्रैक्ट बहाली, 3 साल की होगी नौकरी; जानें नियम और शर्तें
फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत
औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलेगी हर संभव मदद: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Crime : गाय की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सिर पर हथौड़े से किया था वार
Next Article छत्तीसगढ़ की वुमेन्स टीम ने राजस्थान को हराया, 4 विकेट से दर्ज की जीत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?