ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप ने 18 फीसदी टैरिफ का किया एलान… मोदी बोले- देश के लिए अहम
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप ने 18 फीसदी टैरिफ का किया एलान… मोदी बोले- देश के लिए अहम

By Mohan Rao Published February 3, 2026
Share
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील
SHARE

नईदिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। साथ ही ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया। इस डील के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत वासियों के लिए अहम है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया में साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री और एक ताकतवर और सम्मानित नेता मोदी से बात करना सम्मान की बात रही।’ ‘हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार, रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने पर बात हुई।’ ‘वह (पीएम मोदी) रूस से तेल खरीद रोकने और अमेरिका और खासकर वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं।’ ‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं।’ ‘

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका भारत पर पारस्परिक टैरिफ लगाएगा, और इसे 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।’ ‘वे भी इसी तरह अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर शून्य कर देंगे।’  ‘प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से ज्यादा अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, बड़े पैमाने पर अमेरिकी सामान खरीदने की भी बात कही है।’ ‘भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं, ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’

पीएम मोदी बोले- ये देश के 1.4 अरब लोगों के लिए अहम
ट्रंप के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह घोषणा भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।  पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि वह ट्रंप के साथ मिलकर भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह कदम दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाएगा।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao February 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में 25वें भारत रंग महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन आज से : देशभर के रंगमंच समूह देंगे सशक्त प्रस्तुतियां
Next Article रायपुर के डाकघर में फर्जीवाड़ा : ग्राहक के पैसे निकाले, उपभोक्ता फोरम ने दिया 1.91 करोड़ के भुगतान का आदेश
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?