दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीपारा में मकान विवाद से जुड़े मामले के दौरान न्यायलय पुलिस कार्रवाई के दौरान खुद को आग लगाने वाली कांग्रेस नेत्री की शुक्रवार को मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराया जा रहा था इसके विरोध में शबा निशा ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया था। 90 फीसदी झुलसी युवती को पहले जिला अस्पताल दुर्ग और बाद में रायपुर के डीके अस्पताल रेफर किया गया था जहां शुक्रवार को निधन हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीपारा में शबा निशा उर्फ रानी (37) किराए के मकान में रहती थी। शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही है, उसे जमीन मालिक बेच दे, ताकि वह वहीं रह सके। हालांकि मालिक इसके लिए राजी नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ 22 जनवरी को घर खाली कराने पहुंचा। इस दौरान उसने सुसाइड की नीयत से खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 95% झुलस गई। पीड़िता को रायपुर के डीकेएस अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शबा निशा ने पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ा था।




