ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला स्तरीय एक दिवसीय “जनजातीय गौरव और परंपरा का पर्व बस्तर पंडुम” का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhRaipur

जिला स्तरीय एक दिवसीय “जनजातीय गौरव और परंपरा का पर्व बस्तर पंडुम” का हुआ शुभारंभ

By Poonam Patel
Published: January 28, 2026
Share
बस्तर पंडुम के माध्यम से पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और आदिवासी रीति-रिवाजों को दिया गया मंच
SHARE

दंतेवाड़ा। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जनजातीय अस्मिता को सहजने एवं संवारने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में माँ दंतेश्वरी मंदिर के पावन प्रांगण में जिला स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, नृत्य, संगीत एवं रीति-रिवाजों की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित जनसमूह को बस्तर की आत्मा से जोड़ दिया। 

जिला स्तरीय बस्तर पंडुम के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी भाई-बहनों, माताओं-पिताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा साथियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले से हुई है और उनके जीवन का आधा से अधिक समय यहीं बीता है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज बस्तर बदल रहा है, बस्तर की तस्वीर बदल रही है और देश-विदेश में बस्तर की एक नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मंशानुसार बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र है। माँ दंतेश्वरी मंदिर, ढोलकाल, बारसूर, चित्रकूट और तीरथगढ़ जैसे अनेक प्रमुख पर्यटन स्थल बस्तर की पहचान हैं। बस्तर पंडुम के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। इस आयोजन में 12 विधाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बस्तर की संस्कृति को सहज और जीवंत रखा है, और यह हम सभी का कर्तव्य है कि इस सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पहले बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में जहाँ कभी गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहाँ ढोल-मांदर की थाप सुनाई दे रही है, जो बस्तर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि हमें केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि पूर्वजों से मिली संस्कृति को जीकर उसकी पहचान बनानी है। अब बस्तर से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह क्षेत्र एक समृद्ध एवं विकसित बस्तर के रूप में आगे बढ़ रहा है। जो जिले पहले अति संवेदनशील कहलाते थे, वे आज प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आकांक्षी जिलों में शामिल हैं। उन्होंने युवा वर्ग से बस्तर के पारंपरिक गीत, संगीत जैसे ’’आया माचो दंतेश्वरी’’ और ’’साय रेला’’ जैसे पारंपरिक गीतों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में फॉलों कर प्रचार-प्रसार करने को आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय बस्तर पंडुम के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए दीदियों के द्वारा बनाई गई व्यंजनों का स्वाद चखा।  

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास की झलक को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बस्तर पंडुम का सफल आयोजन किया गया था, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला। इसी क्रम में इस वर्ष यह आयोजन और अधिक व्यापक रूप में किया जा रहा है। इस बार बस्तर पंडुम का आयोजन ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होकर जिला स्तर तक तथा आगामी चरण में संभाग स्तर पर भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक विरासत और बदलते सकारात्मक स्वरूप को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। 

 जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर पंडुम कार्यक्रम की संपूर्ण परिकल्पना प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं एवं लोककलाओं को एक सूत्र में पिरोकर संरक्षित और संवर्धित करना है। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है, बल्कि समाज में आपसी एकता, भाईचारे और गौरव की भावना को भी बढ़ावा देता है। यह मंच आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना है। 

 कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का यह पावन अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। बस्तर पंडुम के माध्यम से हम सभी बस्तर की समृद्ध, ऐतिहासिक और जीवंत संस्कृति के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक मंचीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बस्तर की आत्मा को महसूस करने का सशक्त माध्यम है। बस्तर पंडुम में यहां की परंपरागत रीति-रिवाज, लोक संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, नृत्य-संगीत और जनजीवन की विविध झलक देखने को मिलती है, जो बस्तर की विशिष्ट पहचान को दर्शाती है। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

कुआकोंडा पोटाकेबिन-2 के छात्रों के मलखंभ के प्रदर्शन ने लोगों का मन मोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति के क्रम में कुआकोंडा पोटाकेबिन-2 के छात्रों ने मलखंभ विधा में साहसिक करतब करते हुए लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। अपनी फुर्ती और कलाबाजियों से मंत्रमुग्ध करते हुए छात्रों ने मलखंभ का अद्भुत  प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ग्राम मोखपाल के नतक दलों ने पारंपरिक नृत्य तथा ग्राम मड़से के कलाकारों ने ठेठ ग्रामीण हाट बाजार के जनजीवन की जीवन्त प्रस्तुति दी। इसके अलावा जगदलपुर से आए बादल एकेडमी से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही। इस क्रम में नीति आयोग के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ (28 जनवरी से 14 अप्रैल) के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थितों को सपूर्णता अभियान के सभी सूचकांकों के संतृप्तिकरण हेतु शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सदस्य छ.ग.राज्य महिला आयोग ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर,नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा,जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यगण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विजय तिवारी, संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, डीएफओ डीएफओ रंगानाधा रामाकृष्णा वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे तथा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,सर्व समाज प्रमुख उपस्थित थे। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को टालने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
अग्निवीर की लिखित परीक्षा में चयनित युवाओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे वित्तमंत्री चौधरी, बोले- फिजिकल के लिए सही ट्रेनिंग जरूरी
जनादेश परब : केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया’
प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है: कृषि मंत्री नेताम
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रायपुर में स्टार्स का जमावड़ा, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड़ तक के कलाकार पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण, बोले- पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की बनेगा पहचान
Next Article किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?