ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

Breaking News : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा

By Mohan Rao
Published: January 28, 2026
Share
प्लेनक्रेेस में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि अजित पवार जिला परिषद के चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। बारामती में रनवे के पास पहुंचने से पहले ही विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार आकस्मिक निधन पर देशभर में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में ही बारामती रवाना हुए थे। यहां अजित पवार चार चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले थे। अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती के लिए रवाना हुए। बुधवार की सुबह लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, ‘बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।’ पीएम मोदी ने लिखा, ‘अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

2-डीजी: फेफड़े का संक्रमण ठीक करने में मददगार है डीआरडीओ की यह दवा, तीन दिन में स्वस्थ होने लगते हैं मरीज
कोविड को लेकर तैयार दुर्ग प्रशासन, अगले 15 दिनों में होगा व्यापक वैक्सीनेशन, टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी
बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी : डीजीपी डीएम अवस्थी
सतत् विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – रमेन डेका
बंद योजनाओं की राशि शासन को होगी वापस, दुर्ग कलेक्टर ने कहा- स्थापना से संबंधित लंबित देनदारियां उपलब्ध करायें अधिकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-यूरापीय संघ की डील पर बोले सीएम साय- आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम
Next Article धान खरीदी में रिकॉर्ड प्रगति : 23.48 लाख किसानों से धान खरीदी, 295.97 अरब रुपए का भुगतान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?