ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड
Share
Notification Show More
Latest News
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
September 23, 2026
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक!
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज
September 23, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
September 23, 2026
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड

By Poonam Patel Published January 25, 2026
Share
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड
SHARE

दंतेवाड़ा। ’’भारत के संविधान में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को पृथक-पृथक अधिकार प्रदत्त है, और देश के संविधान में मतदाता को प्रदत्त जो मताधिकार प्राप्त है वह लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में महत्वपूर्ण है। मतदाता के पास मताधिकार के रूप में बड़ी ताकत है, जो विधायिका के निर्वाचन में अहम भूमिका निभाता है और प्रजातांत्रिक प्रणाली में वह सजग होकर जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन को पूरा करता है। वर्तमान दौर में इस महत्ती प्रक्रिया में युवा मतदाताओं की अहम भूमिका है, अतः अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ मताधिकार का प्रयोग करें। जिससे लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान किया जा सकें’’। रविवार को संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने उक्त आशय के साथ विचार प्रकट किए।

उन्होंने युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते कहा कि युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने सहित उन्हे ईपिक कार्ड मिल रहा है। इन युवा मतदाताओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। वे हरेक निर्वाचन में सजगता के साथ मताधिकार कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय सहभागिता निभायें।  विगत निर्वाचन में इस क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा जिसका पूरा श्रेय युवाओं को है। इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत का बढ़ना बहुत मायने रखता है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नये मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। भारत को लोकतांत्रिक शासन प्रणाली देने के लिए हमारे पूर्वजों ने जो योगदान दिया है। इस लोकतांत्रिक प्रणाली को अक्षुण्ण बनाए रखना हम देशवासियों का कर्तव्य है। आज युवा मतदाताओं का नाम जोडने सहित उन्हें ईपिक कार्ड मिल रहा है। इन युवा मतदाताओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। वे हरेक निर्वाचन में सजगता के साथ मताधिकार कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान करने सहित पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं निर्वाचन संबंधित उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले बीएलओ, लिपिक वर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, नये युवा मतदाता मौजूद थे।

You Might Also Like

गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

Poonam Patel January 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में देर रात नए पुलिस कमिश्नर ने ली अफसरों की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
Next Article कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त, एफआईआर भी दर्ज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?