ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हिन्द सेना ने किया देशभर में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हिन्द सेना ने किया देशभर में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन

By Om Prakash Verma Published January 24, 2026
Share
हिन्द सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देशभर में भव्य राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम संपन्न
हिन्द सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देशभर में भव्य राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम संपन्न
SHARE

नेताजी के आदर्शों को जीवंत करने का संकल्प: दक्ष वैद्य
भिलाई। राष्ट्रहित में समर्पित समाजसेवी संगठन हिन्द सेना ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वीं जयंती पर देश के कोने-कोने में विशाल राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रालय सदस्य मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हजारों युवा, छात्र और राष्ट्रभक्त नागरिकों ने भाग लिया। नेताजी के अमर जीवन, साहसिक संघर्ष और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे प्रेरक उद्घोषों को याद कर युवाओं को राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित किया गया।

नेताजी के आदर्शों को जीवंत करने का संकल्प हिन्द सेना के युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय दक्ष वैद्य ने कार्यक्रमों के दौरान कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश साम्राज्य को ललकारा और ‘जय हिंद’ का नारा देकर पूरे राष्ट्र को एकजुट किया। आज भी उनके ये आदर्श हमारे दिलों में गूंजते हैं। हिन्द सेना इन आदर्शों को जीवंत रखने के लिए कटिबद्ध है। देशभर के 100 से अधिक जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में नेताजी के जीवन पर आधारित व्याख्यान, संगोष्ठियां, नाट्य प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगान गायन और देशभक्ति गीतों की धूम रही। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई, जबकि अन्य राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र आदि राज्यों में स्थानीय स्तर पर भव्य रैलियां निकाली गईं। सामाजिक सेवा के साथ राष्ट्रभक्ति का संगमइन कार्यक्रमों के साथ हिन्द सेना ने सामाजिक सेवा को भी जोड़ा। देशभर में रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति जागरण रैलियां आयोजित की गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ब्रिगेड दक्ष वैद्य ने बताया कि इन पहलों से न केवल नेताजी का ‘जय हिंद’ नारा साकार हुआ, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवा को भी बल मिला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कम से कम 10,000 युवाओं को जोड़कर राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ब्रिगेड दक्ष वैद्य ने संदेश जारी कर कहा, नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए हिन्द सेना युवाओं को संगठित कर रही है। ये कार्यक्रम हमें याद दिलाते हैं कि राष्ट्रप्रेम ही सच्ची स्वतंत्रता है। युवाओं से अपील: राष्ट्रसेवा में योगदान दें। दक्ष वैद्य ने देश के समस्त युवाओं, छात्रों, समाजसेवियों और राष्ट्रभक्त नागरिकों से अपील की, 23 जनवरी को नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलें। हिन्द सेना के साथ जुड़कर भारत को सशक्त बनाएं। संगठन ने सभी को राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

हिन्द सेना का यह आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को सच्ची श्रद्धांजलि है, जो युवा पीढ़ी में देशप्रेम की लौ प्रज्वलित करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला, युवा ब्रिगेड महिला सेल विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष सानिया खोखर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय पाठक, महासचिव ऋषभ पांडे, मानस बंजारे, रवि भारती, ईशु बंजारे, जागेश्वर मारकंडे, छात्र ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला, आदित्य देशलहरे, स्वतंत्र पटेल, हर्ष वर्मा, आशीष गायकवाड, श्रीनिवास राव, अमोल दिवाकर, अमिताभ बनर्जी, टिंकू सिंह, प्रेम सिंह, अमित टंडन, रमेश खूंटे, सुनिल साहू, नरेश निर्मलकर, आशीष झा,पंकज त्रिपाठी, सुमित झा, अमित देवांगन, सुरेश सेन,बसंत प्रधान, हिमांशु अग्रवाल, दीपक सिंह, संजय पासवान, योगेश्वर त्यागी, गुरप्रीत सिंग, सुनिल सिंह, मिलिंद धनी, बाबू जफर, सुरेश पाटले, वैभव त्रिवेदी, श्रीनु राव, महेंद्र तांडी, करन सोनवानी, मनोज तिवारी, विनोद भारती, पदुम घृतलहरे, दिपक कशयप, भूपेंद्र मानिकपुरी, रजनी भारती, भानुप्रताप घृतलहरे, अमित साहू,दिवाकर सेन, राजेश चौहान, आशीष निर्मलकर, राहुल वर्मा, नेमीचंद साहू, रवि सेन, कुशल साहू, पप्पू साहू नितिन पटेल, अभय टंडन, रमेश विश्वकर्मा, रवि साहू, गोपाल यादव, नितिन वर्मा, संतोष साहू, राहुल देव, प्रमोद मंडावी, दीपक बघेल, टिंकू ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र गजभिए, सोमेश महेश्वरी, देव पांडे, अविनाश वर्मा, परमानंद महेश्वरी, आशीष विश्वकर्मा, अनिल मंडारिया, दीपेश देशमुख, राजेश माने, चंद्रशेखर प्रसाद समेत हिन्द सेना के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma January 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिसकोल प्लांट में हादसा : क्रेन ऑपरेट करते समय मजदूर के ऊपर गिरा लोहा, मौके पर मौत
Next Article shreekanchanpath 102 # 24 January 2026

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?