ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ ‘समर 2026’ का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव

By Om Prakash Verma
Published: January 23, 2026
Share
एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ 'समर 2026' का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव
एनआईटी रायपुर में चार दिवसीय खेल महाकुंभ 'समर 2026' का भव्य आगाज, खेल मानसिक स्वास्थ्य व तनाव कम करने का माध्यम -प्रो. राव
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के परिसर में आज वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर’ 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। संस्थान की खेल समिति ‘टीम शौर्य’ द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रजिस्ट्रार डॉ. नरेंद्र डी. लोंढे सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीन (छात्र कल्याण) डॉ. पी.वाई. ढेकने और शौर्य समिति के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. आर. सुरेश कुमार भी मौजूद थे। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और पारंपरिक मशाल प्रज्वलित कर की गई, जिससे पूरा परिसर उत्साह से भर उठा।

निदेशक प्रो. राव ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि तनाव कम करने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में सक्रिय रहने वाले छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। प्रो. राव ने संस्थान में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

डॉ. पी.वाई. ढेकने ने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रतिभागियों में केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और युवा नेता देख रहे हैं। वहीं रजिस्ट्रार डॉ. लोंढे ने वसंत पंचमी के पावन अवसर पर टीम शौर्य को बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग और खेल संस्कृति को मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच है।

बता दें कि इस चार दिवसीय महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसी कई स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें एनआईटी रायपुर के छात्रों के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी भी अपना कौशल दिखाएंगे।

सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है: संस्कृति मंत्री
आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला हो गई प्रेग्नेंट, मेडिकल कैम्प में सोनोग्राफी से हुआ खुलासा
राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई शुरू: विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेलों का हो रहा प्रदर्शन
CG elections 2023 : दुर्ग से विजय बघेल, ललित चंद्राकर व डोमनलाल कोर्सेवाडा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
Big News : फांसी पर झूल गई थी महिला लेकिन तभी पहुंच गए CG पुलिस के जवान… ऐसे बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10वीं और 12वीं के 239 विद्यार्थी सम्मानित, प्रशस्तिपत्र के साथ मिली डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की सम्मान राशि
Next Article Big news : धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रायपुर रेंज के आईजी के समक्ष छोड़े हथियार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?