ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झारखंड में मुठभेड़ : एक करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सलह ढेर, सीआरपीएफ व पुलिस बल की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

झारखंड में मुठभेड़ : एक करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सलह ढेर, सीआरपीएफ व पुलिस बल की कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: January 22, 2026
Share
झारखंड में एनकाउंटर
SHARE

रांची ए.। झारखंड में सुरक्षाबलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। राज्य के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी सहित कुल 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली अनल के मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली भाग गए। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

इधर इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों की सफलता पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत करीब 10 नक्सलियों को ढेर किया जाना लाल आतंक के विरुद्ध बड़ी सफलता है। इस अभियान में शामिल सभी जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
तेज आंधी में टाटीबंध का सजावटी विमान नीचे गिरा
विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..
पुष्पा 2 द रूल का आज पटना में होगा ट्रेलर लॉन्च, नॉर्थ में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लेकर क्रेजी हुए फैंस
मतदाता जागरुकता अभियान : निगम के स्वच्छता कर्मियों ने भी लिया मतदान करने का संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राडा ऑटो एक्सपो का शुभारंभ, सीएम साय हुए शामिल… 5 फरवरी तक वाहनों की बिक्री पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट
Next Article आज से रायपुर में कमिश्नर सिस्टम : आईपीएस संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर… 15 IPS अफसरों के ताबदले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?