ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाटापारा के स्पंज आयरन प्लांट में हादसा : क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत और पांच घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

भाटापारा के स्पंज आयरन प्लांट में हादसा : क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत और पांच घायल

By Mohan Rao
Published: January 22, 2026
Share
भाटापारा प्लांट हादसा, सरकार की कार्रवाई
SHARE

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा स्थित स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई  है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद प्लांट में अफरा तफरी का माहौल दिखा। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है। मोटाज अंसारी, 26 वर्ष, बढ़ई सेंटर- एमएस, सराफत अंसारी, 32 वर्ष, बढ़ई – एमएस, साबिर अंसारी, 37 वर्ष, बढ़ई-एमएस, कल्पू भुइया, 51 वर्ष,  हेल्पर व रामू भुइया, 34 वर्ष, हेल्पर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हादसे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है।  मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता पहुंचे।

जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका यूनिट के डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में हुआ और गर्म धूल मज़दूरों पर गिर गई, जिससे वे बुरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि छह मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि पांच घायल मजदूरों को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख
हादसे पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान हुए विस्फोट में श्रमिकों के असामयिक निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर उपचार हेतु सिम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव उत्तम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे। मंत्री जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में बलौदाबाजार कलेक्टर से चर्चा की गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सीएम साय का किसानों को एक और तोहफा, धान खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम से निकाल सकेंगे 10 हजार रुपए
बैंकों के बंद होने से व्यापार जगत को हो रही भारी परेशानी, भिलाई चेम्बर ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी… स्वस्थ भारत बनाने की अपील के साथ कहा यह
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े से विधायक वोरा ने की मुलाकात…कहा-सांस्कृतिक संवर्धन, जनसशक्तिकरण एवं सुराज में भूपेश सरकार अव्वल
बड़ी सफलता: कोरोना को संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना की पहचान, वायरस को जड़ से मिटाने में मिलेगी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर में भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों की आमने सामने से टक्कर में तीन लोगों की मौत
Next Article दुर्लभ ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन,बर्ड सर्वे के दौरान हुई विशेष फोटोग्राफी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?