ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने शुरू की वेंटीलेटर एम्बुलेंस सेवा, किफायती दर पर भिलाईयंस को समर्पित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक रिकेश ने शुरू की वेंटीलेटर एम्बुलेंस सेवा, किफायती दर पर भिलाईयंस को समर्पित

By Mohan Rao
Published: January 3, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वेंटिलेटरयुक्त एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई है। श्री सेन ने बताया कि यह वेंटिलेटर एम्बुलेंस क्षेत्रवासियों के लिए किफायती दर पर आईसीयू टीम के साथ उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वेंटिलेटर-युक्त एम्बुलेंस न होने से कई गंभीर दिक्कतें होती थीं खासकर उन मरीजों के लिए जिन्हें सांस लेने में समस्या हो और जो गंभीर रूप से घायल हों। भिलाई के मरीज को शिफ्ट करने में अक्सर बाहर से वेंटिलेटरयुक्त एम्बुलेंस मंगानी पड़ती जिससे मनमाना किराया और काफी समय भी बेकार जाता था।

वैशाली नगर विधानसभा में वेंटिलेटरयुक्त एम्बुलेंस सुविधा होने से किफायती किराये पर मरीज गंतव्य तक समय पर पहुंच सकेगा।वेंटीलेटर एम्बुलेंस के लिए लोग वैशाली नगर विधायक कार्यालय द्वारा जारी नंबर 8770528839 तथा जीवरानी देवी वेलफेयर सोसाइटी 6262888851, 6262888852 के माध्यम से सम्पर्क कर किफायती दर पर एम्बुलेंस सुविधा ले सकेंगे। यह वेंटिलेटर एम्बुलेंस भिलाई-दुर्ग में 2100 तथा 5100 रूपये में राजधानी रायपुर तक सेवा देगी। अन्य राज्यों के हास्पीटल रेफर होने पर भी लोगों को किफायती किराये पर चिकित्सकीय टीम के साथ उपलब्धता के आधार पर प्रदान की जाएगी।

श्री सेन ने कहा कि वेंटिलेटर-युक्त एम्बुलेंस एक चलती-फिरती गहन चिकित्सा इकाई के रूप में काम करती है। इसमें मरीज को रास्ते में ही स्थिर किया जा सकता है। वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस एक मोबाइल आईसीयू की तरह है, इसमें पोर्टेबल वेंटिलेटर, इसीजी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीट और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे जीवन रक्षक उपकरण हैं। साथ ही दवाएं, ऑक्सीजन सप्लाई और प्रशिक्षित क्रिटिकल केयर पैरामेडिक्स/नर्स भी मौजूद होंगी जो गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाते समय निरंतर श्वसन सहायता और निगरानी प्रदान करते हैं ताकि ऑक्सीजन की कमी न हो और समय पर इलाज मिल सके।

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी… 24 घंटे में मिले 39,742 नए मरीज….. 535 की गई जान
मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन
सांवली लड़कियां इस्तेमाल करें इन रंगों की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षक लुक
शादी में आई महिला के बैग से लाखों के जेवर पार, भवन के कमरे में घुसकर चुरा ले गया बदमाश
Gustakhi Maaf: प्रेम और नफरत का ओवरडोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित
Next Article 134 पुनर्वासित युवाओं को जैविक खेती एवं पर्यटन स्थलों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?