ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’
Share
Notification Show More
Latest News
डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, डिप्टी सीएम साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
September 19, 2026
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स :  डिप्टी सीएम साव
September 19, 2026
विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री साय
September 19, 2026
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार
September 18, 2026
बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह
September 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’

By Poonam Patel Published January 3, 2026
Share
पीएम आवास योजना
SHARE

एमसीबी। जिले में हर माह 7 तारीख को होगा “आवास दिवस” जनजागरूकता से लेकर त्वरित समाधान तक पर रहेगा विशेष फोकस मनेंद्रगढ़द-चिरमिरीद-भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि अब जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के “आवास दिवस” का अनिवार्य आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष दिवस के माध्यम से न केवल हितग्राहियों को योजना की जानकारी दी जाएगी, बल्कि निर्माण में आ रही बाधाओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा तथा स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिन हितग्राहियों ने 90 दिवस के भीतर या अत्यंत शीघ्रता से अपने आवास निर्माण कार्य पूर्ण किए हैं, उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य हितग्राहियों को भी प्रेरणा मिल सके। साथ ही जिन हितग्राहियों की किश्तें प्रगति के बावजूद लंबित हैं या केवाईसी की प्रक्रिया अधूरी है, उनका त्वरित केवाईसी पूर्ण कर सात दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से लंबित राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी राशि के भुगतान की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि हितग्राहियों को उनका समुचित लाभ मिल सके। आवास निर्माण में स्थानीय परिस्थितिजन्य बाधाएं, तकनीकी समस्याएं अथवा अन्य किसी प्रकार की कठिनाइयों का प्रत्येक माह 7 तारीख तक समाधान कर हितग्राहियों को अवगत कराया जाएगा, जिसकी सतत समीक्षा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी करेंगे। जिन आवासों में निर्माण सामग्री, राजमिस्त्री या सेंटरिंग प्लेट जैसी आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण विलंब हो रहा है, वहां स्वयं सहायता समूहों सहित सभी भागीदारों के साथ सामूहिक चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा योजना की मार्गदर्शिका के अनुरूप “सामग्री बैंक” की स्थापना पर भी बल दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा। आवास दिवस के अवसर पर पंचायत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रावधानों, अन्य विभागों के साथ अभिसरण की संभावनाओं तथा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-1290 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ग्रामीणजन सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि उपरोक्त सभी बिंदुओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हर पात्र परिवार का सपना साकार हो और सभी को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

You Might Also Like

डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, डिप्टी सीएम साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स :  डिप्टी सीएम साव

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री साय

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार

बंदूक की जगह हाथ में आशीर्वाद का दिया, अबूझमाड़ में हिंसा के अंधेरे से जनसेवा और आत्मनिर्भरता की नई सुबह

Poonam Patel January 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Next Article दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी मम्मी-पापा मैं अच्छी बेटी न बन सकी”

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?