ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमसीबी में गोयल एग्रो केवटी के संचालक को नोटिस, राइस मिलर ने अंतराज्यीय स्तर पर किया चावल का अवैध परिवहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एमसीबी में गोयल एग्रो केवटी के संचालक को नोटिस, राइस मिलर ने अंतराज्यीय स्तर पर किया चावल का अवैध परिवहन

By Mohan Rao
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

एमसीबी। जिला प्रशासन ने चावल के अवैध परिवहन एवं राइस मिल संचालन में गंभीर अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) द्वारा केल्हारी तहसील के केवटी स्थित गोयल एग्रो केवटी राइस मिल के संचालक संजीव कुमार गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई केल्हारी अनुविभागीय अधिकारी इंदिरा मिश्रा,  भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी शशि शेखर मिश्रा एवं खाद्य निरीक्षक भरतपुर प्रवीण मिश्रा तथा केल्हारी खाद्य निरीक्षक ममता भगत की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरी में 32 टन चावल से लदा वाहन जब्त किया गया था। इसके पश्चात 22 दिसंबर 2025 को गोयल एग्रो केवटी राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। संयुक्त जांच में यह तथ्य सामने आया कि मिल द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए अनाधिकृत रूप से अंतर्राज्यीय चावल परिवहन किया गया, साथ ही बिना अनुमति चावल का क्रय भी किया गया।

जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासकीय धान को एक मिल से दूसरी मिल में अवैध रूप से स्थानांतरित किया गया तथा चावल एवं धान के स्टॉक का संधारण निर्धारित प्रारूप में नहीं किया गया। मासिक विवरणियां भी नियमित रूप से जिला कलेक्टर को प्रस्तुत नहीं की जा रही थीं। भौतिक सत्यापन के दौरान 774.04 क्विंटल चावल की भारी कमी पाई गई, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।

संयुक्त टीम की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गोयल एग्रो केवटी राइस मिल एक डमी मिल के रूप में संचालित हो रही है, जो केवल दस्तावेजों में कस्टम मिलिंग का कार्य दर्शा रही है। इसकी पुष्टि मिल की अत्यंत कम विद्युत खपत से होने की बात कही गई है। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में गंभीर गंदगी पाई गई, जहां चावल एवं धान के भंडारण स्थल पर मरे हुए चूहे, कबूतरों की बीट तथा सड़ी अवस्था में चावल मिले। इन परिस्थितियों को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक बताते हुए फूड पॉयजनिंग की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016, धान खरीदी संबंधी आदेशों तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 का उल्लंघन है। जारी नोटिस के माध्यम से मिल संचालक को सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Breaking News : रेत व गिट्टी के अवैध परिवहन पर सख्ती, पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई… 28 हाईवा व ट्रेक्टर जब्त
1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
CG Breaking : अधेड़ प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या, तीन साल से रह रहा था लिव इन रिलेशनशिप में… आरोपी गिरफ्तार
रिचा चड्ढा को मिला भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड, बोलीं- इंडस्ट्री में गॉडफादर के बिना अवॉर्ड मिलना बेशकीमती है
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर : बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन… 4 घंटे में समंदर तक का सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सरायपाली में 27200 बोरा धान जब्त
Next Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परफॉर्मेंस असेसमेंट के लिए चयनित खिलाड़ियों को दिए हॉकी किट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?