ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधानसभा में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं, विधायक कार्यालय में एक रुपए में एक्स-रे
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

वैशाली नगर विधानसभा में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं, विधायक कार्यालय में एक रुपए में एक्स-रे

By Mohan Rao Published January 1, 2026
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी अब 14 जनवरी से मात्र 1 रुपए में एक्स-रे करवा सकेंगे। एमएलए रिकेश सेन ने जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में इस योजना का शुभारंभ किया है। विधायक सेन ने कहा कि एक्स-रे सुविधा अत्यंत ज़रूरी है क्योंकि यह हड्डियों के फ्रैक्चर, संक्रमण (जैसे निमोनिया), ट्यूमर, दांतों की समस्याओं और शरीर के अंदर निगली गई वस्तुओं का तुरंत, गैर-आक्रामक और सटीक निदान करने में मदद करती है। इस रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों को सही उपचार योजना बनाने और उपचार की प्रगति की निगरानी करने में मदद मिलती है। इससे अनगिनत जानें बचती हैं और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक लगातार विकास के साथ ही सभी को सहज स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इस प्रयास में हाल ही में उन्होंने विधायक कार्यालय में नि:शुल्क ब्लड टेस्ट सुविधा प्रारंभ की है जिसका हर रोज सैकड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। ब्लड सैंपल से 31 तरह के टेस्ट की रिपोर्ट लोगों को दी जा रही है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि एक्स-रे आधुनिक चिकित्सा का एक अनिवार्य हिस्सा है, जो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बिना सर्जरी के शरीर के अंदर देखने और सटीक निदान करने में मदद करता है।

एक्स-रे अत्यंत ज़रूरी सुविधा बन जाती है। फ्रैक्चर, मोच, गठिया और जोड़ों के विस्थापन का पता लगाने के आलावा निमोनिया, टीबी और सांस लेने में तकलीफ का कारण जानने के लिए, पाचन तंत्र की समस्याओं और शरीर में फंसी हुई वस्तुओं को खोजने, स्तन कैंसर (मैमोग्राम के माध्यम से) और अन्य प्रकार के ट्यूमर का पता लगाने में एक्स-रे हम सभी के जीवन में जरूरी है। वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी विधायक कार्यालय से मात्र 1 रूपये की टोकन राशि देकर 14 जनवरी से सुबह 8 से 11 बजे तक एक्स-रे करा सकेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao January 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, वाहन व सैकड़ों बोरी धान जब्त
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार की पहल : सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?