ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर आईजी ने किया पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण, 35 पुनर्वासितों को किया स्मार्टफोन एवं प्रशिक्षण किट का वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बस्तर आईजी ने किया पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण, 35 पुनर्वासितों को किया स्मार्टफोन एवं प्रशिक्षण किट का वितरण

By Mohan Rao
Published: December 31, 2025
Share
SHARE

जगदलपुर। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मंगलवार को पुना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत कोण्डागांव जिले के ग्राम देवखरगांव में संचालित पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में रह रहे पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने 35 पुनर्वासित युवाओं को स्मार्टफोन एवं प्रशिक्षण किट का वितरण भी किया।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने पुनर्वासित लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि हिंसा का मार्ग छोड़ चुके लोगों को कौशल प्रशिक्षण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवनयापन सकें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनें। उन्होंने पुनर्वासितों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण अवधि का पूरे उत्साह और लगन के साथ उपयोग करें तथा यहां से सीखकर जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ अपने गांवों तक भी पहुँचाएं। उन्होंने विकास के मार्ग को अपनाने के लिए पुनर्वासित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने पुनर्वास केन्द्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण उपरांत पुनर्वासित व्यक्ति स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की जीविकोपार्जन में स्वयं सक्षम हो सके। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने पुना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन योजना के तहत विभिन्न ट्रेड में दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं से जोड़े जाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे एवं कौशलेन्द्र देव पटेल, पुनर्वास केन्द्र के प्रभारी अधिकारी पुनेश्वर वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पार्टी में हो सकता है ये बड़ा बदवाल
जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव
सीएम बघेल का बड़ा ऐलान……. तृतीय लिंग वर्ग के आवेदकों को भी अब मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
विधानसभा की कार्रवाई देखने पहुंचे स्कूली बच्चे, विधानसभा संचालन को लेकर सीएम साय से पूछे सवाल
चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशन कार्डों का 85 प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण, मेरा ई-केवायसी एप से घर बैठे कर सकते हैं केवायसी
Next Article 16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने बनाई 14 रनों की बढ़त, पहले दिन अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिए 3 विकेट 16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने बनाई 14 रनों की बढ़त, पहले दिन अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिए 3 विकेट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?