ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर तांत्रिक ने किसान से की ठगी, 13 लाख व सोने के जेवर लेकर फरार
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedsarguja

CG Crime : गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर तांत्रिक ने किसान से की ठगी, 13 लाख व सोने के जेवर लेकर फरार

By Mohan Rao Published December 29, 2025
Share
सरगुजा में किसान से ठगी
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में किसान से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। तांत्रिक ने किसान को जमीन में गड़ा सोना निकालने का झांसा दिया और लगभग 13 लाख रुपए की ठगी की। किसान ने तांत्रिक की बातों में आकर नगदी व सोने के जेवर उसके हवाले कर दिया। शातिर तांत्रिक सबकुछ लेकर फरार हो गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र के सेदम गांव निवासी महेंद्र सिंह पैकरा के साथ धोखाधड़ी हुई है। महेन्द्र सिंह खेती किसानी करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर को उसके घर में एक तांत्रिक आया था, जिसने अपना नाम सूरज तिवारी बताया। उसने किसान को बताया कि उसके घर में गड़ा सोना निकाल सकता है। इसके लिए कुछ तंत्र क्रियाएं करनी पड़ेंगी। किसान उसकी बातों में आ गया। इसके बाद उसने घर के आंगन में गड्ढा खोदा और उसमें पांच नारियल डाल दिए।

इसके बाद तांत्रिक ने सुबह शाम वहां दिया लगाने कहा। साथ ही उसने यह भी कहा कि 13 लाख रुपए देने पर वह उसे एक दवा देगा जिससे गड़ा सोना बाहर निकल आएगा। तांत्रिक ने किसान को भरोसा दिलाया कि उसके घर से इतना सोना निकलेगा कि वह करोड़पति हो जाएगा। किसान तांत्रिक की बातों में पूरी तरह से फंस गया। इसके बाद तांत्रिक ने किसान महेन्द्र सिंह को 13 लाख रुपए के साथ रायपुर बुलाया। किसान ने वैसा ही किया और 13 लाख रुपए लेकर रायपुर पहुंच गया।

रायपुर में तांत्रिक ने 13 लाख लिए साथ ही सोने की कान की बाली और पायल भी ले लिए। इसके एवज में तांत्रकि ने एक दवा दी और किसान से कहा घर जाकर गड्ढा में दवा को छिड़क देना। दवा छिड़कने के ढाई महीने बाद भी जब सोना नहीं निकला तो किसान ने तांत्रिक से संपर्क किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद किसान को ठगी का अहसास हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल इस मामले में बतौली पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

Mohan Rao December 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोरमदेव नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 11.49 करोड़ रुपये स्वीकृत
Next Article Breaking News : गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन… कर्तव्यपथ पर दिखेगा डिजिटल म्यूज़ियम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?