ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में रेलवे कर्मी के घर पर लगी सिलेंडर में आग, टीआई अंबर सिंह ने बुझाई आग, जान पर खेलकर बचाई परिवार की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में रेलवे कर्मी के घर पर लगी सिलेंडर में आग, टीआई अंबर सिंह ने बुझाई आग, जान पर खेलकर बचाई परिवार की जान

By Mohan Rao
Published: December 26, 2025
Share
अंबर सिंह भारद्वाज
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुरानी भिलाई थाना के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज की बहादूरी व सूझबूझ से रेलवे कर्मचारी के पूरे परिवार की जान बची। दरअसल रेलवे कर्मी के घर पर एलपीजी सिलेण्डर में आग लगी। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। जहां फायर टेंडर जैसी गाड़ियां नहीं पहुंच पाती वहां टीआई ने पहुंचकर सूझबूझ दिखाई और न सिर्फ सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया बल्कि परिवार के चार सदस्यों की जान भी बचाई। टीआई के इस कदम की क्षेत्र में भरपूर सराहना हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को सूचना मिली कि शिक्षक कॉलोनी नूतन चौक के पास डीजेंद्र प्रसाद दुबे के घर पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में अचानक आग लगने से परिवार में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुरानी भिलाई थाने तक पहुंचाई। सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अंबर सिंह तत्काल टीम के साथ रवाना हुए।

घर के किचन में जल रहा था एलपीजी सिलेंडर
जब टीआई भारद्वाज घर पर पहुंचे तो किचन में आग फैलने लगा था। इसके बाद पल भी समय न गवांते हुए टीआई अंबर सिंह ने गीले कंबल से सिलेंडर की आग को बुझाया और उसके बाद सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। आग बुझने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और थाना प्रभारी का आभार जताया। टीआई भारद्वाज की सूझबूझ व बहादूरी के कारण भिलाई तीन में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि आग के कारण सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाता तो परिवार के लोगों की जान भी जा सकती थी।

संकरा रास्ता होने से फायर ब्रिगेड को पहुंचने में हाती दिक्कत
नूतन चौक के जिस घर में आग लगी उस समय घर पर चार लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार सुबह 11.30 बजे डॉयल 112 को घर में सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली थी। 112 के कर्मचारी किसी और जगह पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे थे। टीआई ने बताया कि बड़ी घटना न हो इसलिए पूरी टीम के साथ स्वयं भी पहुंचे। जहां घर है वह रास्ता काफी संकरा है जिसके कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में दिक्कत हो सकती थी। इसलिए देर किए बिना जो संसाधन मौजूद थे उसी से आग बुझाने का प्रयास किया।

पुलिस कर्मियों को दी जाती है विशेष ट्रेनिंग
बता दें पुलिस कर्मियों को इस प्रकार की घटनाओं में त्वरित ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जाती है। टीआई अंबर सिंह ने इसका इस्तेमाल किया और सिलेंडर की आग को बुझाने के लिए कंबल को भिगाया और उसे सिलेंडर पर डाल दिया जिससे आग बुझ गई। संकरी जगह होने के कारण पुलिस के लिए भी यह ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। आग लगने से परिवार के लोग भी काफी दहशत में थे। टीआई अंबर सिंह ने बताया कि यदि थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पाया गया।

महतारी वंदन योजना : मुख्य सचिव का निर्देश, सभी पात्र हितग्राहियों को पहुंचाएं फायदा… जानिए क्या है गाइडलाइन
खुर्सीपार में ट्रक हेल्पर से लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, खाने-पीने में उड़ा दी लूट की रकम
प्रदर्शनकारियों ने घेरा राष्ट्रपति का घर, आवास छोड़कर भागे गोतबाया
ईरान से जुड़ रहा है इजरायली दूतावास के बाहर हुए हमले का तार?
वायरस के नए रूप का असर: विमानन उद्योग को लगा झटका, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य होने में लगेगा और समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेत का अवैध उत्खनन : 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, बिलासपुर में प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Next Article बिजली के टावर पर चढ़ी 'बसंती', बोली-कूद जाउंगी फांद जाउंगी, जानिए क्या है पूरा मामला बिजली के टावर पर चढ़ी ‘बसंती’, बोली-कूद जाउंगी फांद जाउंगी, जानिए क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?