ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन माह के भांजे की हत्या, जशपुर में मामा ने टांगी के हत्थे से किया था वार, पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Latest News
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश
October 7, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम
October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश
October 7, 2026
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

तीन माह के भांजे की हत्या, जशपुर में मामा ने टांगी के हत्थे से किया था वार, पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao Published December 20, 2025
Share
हत्या का आरोपी मामा गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन माह के मासूम की उसी के मामा ने हत्या कर दी। दरअसल पत्नी से विवाद को लेकर उसने अपनी चचेरी बहन पर टांगी से वार किया। चचेरी बहन बचाव के लिए झुकी तो उसका हत्था नन्हें भांजे को लगा। इससे लगी चोट के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम पिपरापाठ नन्हे सर का है।

इस मामले में संगीता पति बासु राम निवासी ग्राम पिपरापाठ जोकरी नन्हेसर ने थाना सन्ना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीबन 5 बजे अपने चचेरे भाई रतन राम की पत्नी से कुआं के पास पानी भरते वक्त वाद विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने घर आ गई थी और चचेरे भाई की पत्नी भी अपने घर चली गई थी। संगीता अपने घर सामने अपने तीन माह के बच्चे को पीठ में कपड़े से बांधकर खड़ी थी। इस दौरान उसका चचेरा भाई रतन राम आया और पत्नी से विवाद को लेकर बहस करने लगा। इस दौरान अपनी चचेरी बहन को जान से मार दूंगा कहते हुए अपने हाथ में रखे टांगी की हत्थे से वार कर दिया।वार से बचने के लिए प्रार्थिया नीचे झुक गई, जिससे टांगी का हत्था, प्रार्थिया के पीठ में बंधे, उसके बच्चे  को लग गया। चोट इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सन्ना में आरोपी रतन उर्फ रतनू राम उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया। शॉर्ट पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा  मृत्यु का कारण टांगी के हत्थे से चोट के कारण होना बताया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रतन राम उर्फ रतनू उम्र 21 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रतन राम उर्फ रतनू के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायता उप निरीक्षक विदवा राम व आरक्षक विमलेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना सन्ना क्षेत्र में एक तीन माह के बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

You Might Also Like

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

Mohan Rao December 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाअभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Next Article भिलाई के मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच मंदिरों को बनाया था निशाना
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?