ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौ तस्करों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, दो पिकअप से 26 नग गौ वंशों को छुड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

गौ तस्करों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, दो पिकअप से 26 नग गौ वंशों को छुड़ाया

By Mohan Rao
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। गौ वंशों को भरकर झारखंड की ओर जा रहे तस्करों के चंगुल से 26 गौवंश को छुडाया गया। पुलिस को देख,  गौ तस्कर पिकअप को तेजी से भगाने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH -01-VY-7119 व JH 01-FK-5521 को जब्त किया गया। गौ तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध।

जशपुर पुलिस को 16 व 17 दिसंबर की दरम्यानी रात्रि में मुखबिर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि पिकअप वाहनों में भारी मात्रा में गौ वंशों को लोडकर जशपुर होते हुए, झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर उन्हें पकड़ने, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा भारी मात्रा में बल लगा कर लोरो घाट में नाकाबंदी की गई थी, पुलिस टीम में थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर, रक्षित केंद्र जशपुर व थाना कुनकुरी से बल लगाया गया था, इसी दौरान रात्रि 3 से 4 बजे के मध्य दो संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु गौ तस्कर इतने शातिर थे कि उनके द्वारा पुलिस पार्टी को देख, पिकअप को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया।

एक पिकअप वाहन तेजी से जशपुर की ओर भागी, व दूसरी संदिग्ध पिकअप, गाड़ी को बैक कर, दुलदुला चटकपुर के रास्ते भागने लगा, पुलिस की टीम दोनों संदिग्ध पिकअप वाहनों का पीछा   कर रही थी, व रास्ते में पढ़ने वाले थानों को भी संदिग्ध पिकअप को पकड़ने हेतु नाकाबंदी करने की सूचना दी गई थी,। जशपुर की ओर भागी पिकअप का ड्राइवर, पुलिस को पीछा करता व आगे की नाकेबंदी देख अपने पिकअप वाहन को और तेजी से भगाने लगा, जिससे उसकी, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर, काई कछार के पास, रोड के किनारे पलट गई, उसका चालक पुलिस पार्टी के पहुंचने से पहले , गाड़ी से निकल कर, रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब पलटी हुई पिकअप वाहन क्रमांक JH -01-VY -7119 के पास जाकर देखा गया तो पाया कि उक्त पिकअप वाहन में त्रिपाल के नीचे,10 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक रस्सी से बांध कर भरा गया था, जिसमें से 01 गौ वंश की मृत्यु हो गई थी। पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों को बरामद कर, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व मृत गौ वंश का पशु चिकित्सक से पोस्ट मार्टम करा उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इसी कड़ी में जशपुर पुलिस की एक पार्टी  दुलदुला कुनकुरी की ओर भाग रही संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रही थी, वहीं कुनकुरी पुलिस की टीम  , भागने के संभावित रास्ते में नाकाबंदी की हुई थी, तभी दूसरा संदिग्ध पिकअप वाहन भी कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गड़ाकाटा से कुछ दूरी पर पुलिस पार्टी को देख पिकअप वाहन क्रमांक JH 01-FK-5521 को छोड़ कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन के पास जाकर देखा गया तो, उसमें सब्जी रखने वाले कैरेट के पीछे 16 नग गौ वंश मिला, जिसमें से 03 नग गौ वंशों की मृत्यु हो गई थी, जशपुर पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों को बरामद कर उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, व मृत गौ वंशों का पोस्ट मार्टम करा, उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है।

जशपुर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक क्रमशः JH -01-VY-7119 व JH 01-FK-5521 को  जब्त कर लिया गया है, व गौ तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस फरार गौ तस्करों की पातासाजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, रक्षित केंद्र जशपुर से निरीक्षक ललित यादव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, दलेश्वर यादव, छवि कांत पैंकरा, आरक्षक प्रमोद भगत, राम प्रताप यादव, जयप्रकाश, ममतेश तिर्की, महेश भगत, अनूप तिर्की व नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, दो पिकअप से 26 नग गौ वंशों को बरामद किया गया है, गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

शाहरुख खान के नाम होगा साल 2023, एक-दो नहीं रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में…
Durg Breaking : नागपुर से पकड़ाया बलात्कार का आरोपी, शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा युवती से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल
दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अफजल गुरु का नाम… बम निरोधक दस्ता तैनात
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2025
Next Article गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?