ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Agniveer recruitment: जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली, सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

Agniveer recruitment: जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली, सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2025
Share
Agniveer recruitment: जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली, सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
SHARE

रायपुर। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन—सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा दी गई।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सकीय परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने के पात्र होंगे। ऐसे सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए अब एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक धमतरी जिले के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती रैली के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा आठवीं एवं कक्षा दसवीं उत्तीर्ण) श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। रैली में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्होंने भारतीय सेना की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र भेजे गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, सभी निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज़ तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 जारी किए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा किसी भी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के बहकावे में न आने की सलाह दी है।

डेंगू के रोकथाम के लिए उठाएं प्रभावी कदम, मंत्री देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को लिखा पत्र.. दिए निर्देश
भिलाई में महिला टेलर से सेक्स की डिमांड, पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया नंबर, किडनैपिंग की भी धमकी
अग्निपथ योजना: विपक्ष आगबबूला, सरकार ने कहा किसी के बहकावे में न आएं युवा
पाकिस्तान के ग्वादर में चीन बना रहा है हाई सिक्योरिटी कंपाउंड, सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा
ओडिशा हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि विश्वविद्यालय में सहकारिता पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Next Article रजत जयंती महोत्सव 2025: समाज कल्याण विभाग द्वारा 'नशामुक्त भारत अभियान' के तहत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन रजत जयंती महोत्सव 2025: समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?