ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साय सरकार के 2 साल पूरा होने पर राज्य के 21 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिले 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का तोहफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

साय सरकार के 2 साल पूरा होने पर राज्य के 21 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिले 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का तोहफा

By Mohan Rao
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रम विभाग ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 13 श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत कुल 21,209 पात्र श्रमिक हितग्राहियों को 20 करोड़ 19 लाख 98 हजार 515 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की है।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह और विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रायपुर स्थित नवा अटल नगर में आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से उक्त राशि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पारदर्शी और त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल श्रमिक वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल की 13 योजनाओं के अंतर्गत राशि का सीधे अंतरण किया गया है, जिसमें दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से 13 लाभार्थियों को 13 लाख रुपए, निर्माणी श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना से एक लाभार्थी को 5 हजार रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के 2815 लाभार्थियों को 5 करोड़ 63 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना से 1400 श्रमिकों को 21 लाख रुपए दिए गए। इसी तरह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 45 लाभार्थियों को 45 लाख रुपए, दीर्घायु सहायता योजना से 4 श्रमिकों को 80 हजार रुपए, जबकि मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से 315 श्रमिकों को 3 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपए की मदद दी गई।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 741 विद्यार्थियों को 64 लाख 14 हजार 420 रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 2298 लाभार्थियों को 4 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना में 11,043 श्रमिकों को 3 करोड़ 84 लाख 75 हजार 631 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 333 वरिष्ठ श्रमिकों को 66 लाख 60 हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 2,201 श्रमिकों को 81 लाख 53 हजार 468 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल की इन योजनाओं के माध्यम से महिला श्रमिकों को स्वरोजगार, मातृत्व सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण का अवसर मिला है, वहीं शिक्षा और खेल प्रोत्साहन योजनाओं ने श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। औजार, उपकरण और सायकल सहायता से श्रमिकों की कार्य क्षमता और आवागमन सुविधा बेहतर होगी।

Big News : सम्मेद शिखर पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, नहीं बनेगा पर्यटन स्थल
दुर्लभ बीमारियों के लिए नई राष्ट्रीय नीति मंजूर, इलाज के लिए मिलेंगे 20 लाख रुपये
नक्सली अपनी नापाक हरकतों से नहीं आ रहे बाज, आईईडी की चपेट में आकर तीन ग्रामीण बुरी तरह हुए घायल
Big Breking: 300 करोड़ की Drugs बरामद, हथियार और गोला-बारूद समेत 10 पाकिस्तानी गिरफ्तार
आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सदैव विद्यमान रही है परस्पर समन्वय, सद्भाव और भाईचारे की भावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने रखा रिपोर्ट कार्ड, सरकार के दो साल पूरे होने पर बोले- समग्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़
Next Article कबीरधाम में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 40 एकड़ में 306 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, सीएम साय ने किया भूमिपूजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?