ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : महिला के अधजले शव की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा प्रेमी ने की थी युवती की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : महिला के अधजले शव की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

By Mohan Rao
Published: December 9, 2025
Share
हत्या का आरोेपी गिरफ्तार
SHARE

पुरई खेल मैदान में बरामद हुआ था महिला का शव, 24 घंटे में खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिन पहले मिली महिला की जली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने अंधे कत्ल का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शादीशुदा प्रेमी ने शादी  का दबाव बनाने के कारण युवती की हत्या कर पेट्रोल व पैरावट के साथ शव का जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि 8 दिसंबर रविवार को सुबह कोटवार ग्राम पुरई केवलदास मानिकपुरी ने थाना उत्तई में सूचना दिया कि पुरई करगाडीह पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में एक अज्ञात महिला का पेरा से अधजला शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर एफएसएल टीम, डाग स्क्वाड़, एसीसीयू की टीम व थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक पर पहुंचे। पुलिस ने ब्लाईड मर्डर को चुनौती के रूप में लिया।

गुमशुदा की शिकायत से मिला सुराग
एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस ने सभी थानों से गुम महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि सुपेला निवासी विजय बांधे ने मंगलवार 9 दिसंबर को उर्मिला निषाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शव मिलने के एक दिन बाद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस को शक हुआ और विजय बांधे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो विजय बांधे ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर तक वह छिपा नहीं सका और पूरी सच्च्चाई बता दी।

केटरिंग के काम के दौरान हुई थी पहचान
पुलिस की पूछताछ में विजय बांधे ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। उर्मिला निषाद भी उसके साथ विगत 2-3 साल से केटरिंग का काम करती थी। काम के दौरान इनकी धनिष्ठता हो गयी थी। विजय बांधे शादीशुदा था इसकी पत्नी गर्भवती थी। विजय बांधे को उर्मिला शादी के लिए दबाव बनाती थी जिससे इसका परिवारिक जीवन तनाव में रहता था और आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इनमें पैसों के लेनदेन का विवाद भी होता था। पैसों की बात पर उर्मिला इसे सार्वजानिक रूप से बेइज्जत करती थी और विवाद करती थी जिसमें वह परेशान हो गया था उर्मिला से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया।

सुपेला हार्डवेयर लाइन से खरीदी चापड़
विजय बांधे ने बताया कि उसने सुपेला हार्डवेयर लाईन में धारदार चापड़ खरीदा ओर उमरपोटी पेट्रोल पंप से प्लास्टिक पानी की बोतल में पेट्रोल लिया। रविवार 7 दिसंबर की शाम 7.00 बजे गौतम नगर सुपेला में उर्मिला के घर जाकर उसे पाटन शादी पार्टी के काम में जाना है कहकर लेकर उतई पहुंचा। वहां से मोमोज और चाईनिंज पकौड़ा पैक कराया फिर पुराई में सुनसान नहर के पास मैदान मे ले गया। दोनो ने मोमोस और चाइनीज पकौडा खाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।

चापड़ से गले पर किया वार और लगाई आग
विजय ने पहले ही हत्या की प्लानिंग कर रखी थी और उसने धारदार चापड़ से उर्मिला के गले में वार किया जिसमें वह गिर गई। गिरने पर पुनः वार किया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। आसपास के पैरा को एकत्र कर जलती आग में डाल दिया और मौके से बाईक में अपने गांव करगाड़ीह आ गया। एसएसपी विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मे पुलिस ने चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल का खुलासा व मृतिका का पहचान 24 घंटे में किया है। पुलिस ने आरोपी  विजय बांधे में उम्र 24 साल निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोरोना का कहर फिर शुरू, 3 स्कूलों के 21 छात्र और टीचर्स हुए संक्रमित
स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
BREAKING NEWS : भिलाई में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, रातभर गायब रहे बच्चे… सुबह इस हालत में मिले
CG Crime : सहेली से मिलने पहुंची थी नाबालिग, पिता ने किया दुष्कर्म… पांच दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व पुनर्जीवन सम्मेलन–2025 : सिम्स के विशेषज्ञों ने रखा शोध- प्री-इक्लेम्पसिया, इक्लेम्पसिया और माइक्रोबायोटा पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?