ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
Share
Notification Show More
Latest News
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
October 8, 2026
तीन विकासखंडों में 9 से 13 अक्टूबर तक होंगी ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं
सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ सजने को तैयार, एमसीबी में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित
October 8, 2026
छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल
October 8, 2026
जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthkawardhaRaipur

कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव

By Poonam Patel Published December 8, 2025
Share
कबीरधाम जिला अस्पताल रात्रि प्रसव में पूरे प्रदेश में टॉप पर
SHARE

रायपुर। कवर्धा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में तीव्र गति से विस्तार हो जा रहा है। जिसका परिणाम है कि जिला अस्पताल में लगातार प्रसवों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों का विश्वास भी जिला अस्पताल कवर्धा पर बढ़ा है, जिसका अनुमान इससे लगाया जाता है कि कवर्धा में आस पास के जिलों खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, मुंगेली के साथ साथ मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले से भी मरीज उपचार के लिए कवर्धा आ रहे हैं।

जिससे लगातार जिला अस्पताल में प्रसवों की संख्या में इजाफा हुआ है, हर माह में विगत वर्षों में हुए प्रसवों की संख्या से तुलना की जाए तो हर माह के औसत में 50 प्रतिशत तक इजाफा देखा गया है। हर माह जहां औसत प्रसवों की संख्या जहां 230 से 240 के आस पास रहा करती थी, वह बढ़कर 380 से 390 पहुंच गई है और इसमें अक्टूबर 2025 में सर्वाधिक इजाफा देखा गया था जहां अस्पताल खुलने से अब तक एक माह में सर्वाधिक 413 प्रसव दर्ज किए, वहीं नबम्बर 2025 में भी 400 प्रसव हुए हैं।

पड़ोसी जिलों के साथ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी लोग प्रसव के लिए कर रहे कवर्धा जिला अस्पताल का चुनाव

इस संदर्भ में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में लगातार  सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यहां चिकित्सकों की नियुक्ति से लेकर नवीन उपकरण, लैब, भवन की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रसवों की बढ़ती संख्या मुख्य रूप से लोगों के बढ़ते हुए विश्वास को दर्शाता है। यहां लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, नवीन अत्याधुनिक सुविधाएं, महिला रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता से यह संभव हो पाया है। विभाग प्रमुख डॉ जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में लगातार प्रसव कराया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल में जनवरी 2025 से अब तक रात्रि कालीन सिजेरियन ऑपरेशन में राज्य में प्रथम स्थान जिला चिकित्सालय कबीरधाम को प्राप्त हुआ है जहां अब तक कुल 1331 सफल ऑपरेशन किए गए हैं।

जिला अस्पताल कवर्धा में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से प्रसव हेतु आई रवीना के पति राजकुमार टंडन ने बताया कि गंडई में जब वे उपचार करा रहे थे तो चिकित्सकों ने बताया की उनका प्रसव सामान्य रूप से करना संभव नहीं है तो हमने उनसे पूछा कि क्या हम किसी बड़े शहर में उपचार के लिए जाएं तो चिकित्सकों ने ही उन्हें कवर्धा में बेहतर उपचार के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद हम यहां आए और यहां हमें बेहतर उपचार भी प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार गंडई की जितेंद्री पटेल के पति विजय कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें भी गंडई से बेहतर उपचार के लिए कवर्धा रिफर किया गया था, यहां के उपचार से पत्नी और बच्चा दोनों अब स्वस्थ हैं, उन्होंने इसके लिए शासन का आभार जताया।

खैरागढ़ की सीमा जंघेल की बहन सीता जंघेल ने बताया कि प्रसव पीड़ा के दौरान जब उन्होंने चिकित्सकों से जांच कराई तो चिकित्सकों ने उन्हें सीजर द्वारा ही प्रसव कराने की सलाह दी और उन्हें बेहतर व्यवस्था और उपचार के लिए कवर्धा जिला अस्पताल में उपचार की सलाह दी। यहां आकर हमें बेहतर उपचार के साथ अस्पताल के कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

बेमेतरा के ग्राम बहार से प्रसव के लिए आई राजकुमारी सिन्हा के पति हेमलाल सिन्हा ने बताया कि उन्हें जब गर्भ के बारे में पता चला वे बहुत खुश थे, चिकित्सकों द्वारा जांच कर हमें सामान्य प्रसव ना होने की जानकारी दी गयी, जहां हमें मितानिन दीदी द्वारा बड़े शहरों के महंगे उपचार की जगह जिला अस्पताल कवर्धा में कम खर्च में बेहतर प्रसव सुविधाओं के बारे में बताया गया। हेमलाल ने बताया कि हम 3 दिन से यहां हैं और ऑपरेशन के उपरांत बच्चा और माता दोनों ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हमें पूरे स्टाफ से बहुत अच्छा सहयोग भी प्राप्त हुआ है।

कवर्धा जिला अस्पताल में गूंज रही बच्चों की किलकारी

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से प्रसव हेतु आये अनिता एवं उनके पति राजकुमार ने बताया कि हमने जब चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई तो उन्होंने सामान्य प्रसव न होने की जानकारी दी जिसपर हम बहुत चिंतित थे चिकित्सकों ने हमारे आस पास कहीं भी अच्छी प्रसव सुविधा ना होने से हमें बड़े शहरों में तुरंत जाने की सलाह दी तब हमें अपने रिश्तेदारों से कवर्धा जिला अस्पताल में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी दी गयी थी, जिसके बाद हम कवर्धा आये यहां हमें बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हुई और कम दाम में उचित उपचार भी मिला जिसके लिए हम शासन के आभारी हैं।

You Might Also Like

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ सजने को तैयार, एमसीबी में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित

छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल

अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक

Poonam Patel December 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसआई भर्ती परीक्षा परिणामों से युवाओं के सपने हुए पूरे, कवर्धा से 40 प्रतिभागियों के चयन ने किया गौरवान्वित
Next Article मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : रायपुर-बलौदाबाजार के 800 यात्री बाबाधाम की यात्रा पर रवाना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?