ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन

By Mohan Rao Published December 5, 2025
Share
SHARE

जिले के पाटन क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग टीम को मिली सफलता

भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड क्षेत्र में देर रात को वन विभाग की टीम ने सुरपा गांव के पास प्रतिबंधित कहुआ सहित अन्य मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों का परिवहन करते पांच वाहन को जब्त किया है। इस मामले में दस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत कार्यवाही किया गया है। पांचों वाहन में लकड़ियों का अवैध परिवहन किस जगह से कहां के लिए हो रहा था, इसका खुलासा जांच के बाद वन विभाग द्वारा किया जाएगा।

‌वन मंडल दुर्ग द्वारा वन मंडलाधिकारी के दिशा निर्देश पर पाटन क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान लकड़ियों से लदी पांच गाड़ियां सुरपा गांव के पास सड़क से गुजर रही थी। उप वन मंडलाधिकारी धनेश कुमार साहू के नेतृत्व में वहां पर तैनात टीम ने लकड़ियों से भरी वाहनों को रोककर पूछताछ किया। इस दौरान पांचों वाहन में मौजूद एक – एक ड्राइवर व हेल्पर लकड़ियों से संबंधित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इससे साफ हो गया कि पांचों वाहन में लकड़ियों का अवैध परिवहन हो रहा था। वन विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 8048, सीजी 06 एम 0463, सीजी 07 सीए 1055 और सीजी 07 सी 7987 को पाटन और सीजी 04 जेडी 7725 को कुम्हारी डिपो में रखा गया है।

उप वन मंडलाधिकारी धनेश कुमार साहू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पाटन क्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन की जानकारी सामने आ रही थी। इसलिए वन मंडलाधिकारी दुर्ग के निर्देश पर रात्रि गश्त किया जा रहा था। इस दौरान पकड़े गए सभी वाहन में मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों का अवैध परिवहन हो रहा था। इसमें सभी पांच वाहन में प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति के लकड़ी का गोला भी शामिल है। पांचों वाहन में एक – एक ड्राइवर और हेल्पर थे। लकड़ियों के अवैध परिवहन को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि लकड़ियों का परिवहन किस जगह से कहां के लिए किया जा रहा था।

दो दिन पहले धमधा में पकड़ाया था एक गाड़ी
पेड़ों के अवैध कटाई और परिवहन को लेकर दुर्ग जिले का धमधा परिक्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। पाटन की तरह धमधा में भी धान कटाई के साथ ही हरे भरे वृक्षों को काटकर शहर के आरा मिल और उद्योग में परिवहन किया जा रहा है। दो दिन पहले 3 दिसंबर को धमधा परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने लकड़ियों के अवैध परिवहन में लिप्त एक वाहन को जब्त किया है। आधी रात को वन विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 7725 को रोका। इस वाहन में प्रतिबंधित कहुआ सहित अन्य प्रजाति के लकड़ी लदे हुए थे। इन लकड़ियों के वैध परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। लिहाजा ड्राइवर व हेल्पर को हिरासत में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत कार्यवाही किया गया।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao December 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 52 # 05 December 2025
Next Article Railway News : एसी में होगा फायर डिटेक्शन सिस्टम और सभी गार्ड वैनों में लगेगा हैंड ब्रेक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?