ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांजा तस्करों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में पिता-पुत्र की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

गांजा तस्करों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में पिता-पुत्र की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

By Mohan Rao Published December 5, 2025
Share
गांजा तस्करों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
SHARE

मकान, दुकान, भवन, वाहन आदि जब्त, सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा गया प्रकरण

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई में गांजा तस्कर पिता-पुत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रुआबांधा निवासी नंदू कन्नौजिया व रोहित कन्नोजिया द्वारा गांजा बेचकर जो संपत्ति बनाई गई उसे जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए संपत्ति का विवरण सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा गया है। पुलिस ने इन दोनों पिता पुत्र की लगभग 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को अटैच किया है। पुलिस ने इन पर NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत सफेमा की कार्रवाई की है।

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि रूआबांधा निवासी नंदु कन्नौजिया और उसका पुत्र रोहित कन्नौजिया लम्बे समय से मादक पदार्थ गांजा का अवैध व्यापार कर रहे थे। दोनों के खिलाफ 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और कार्रवाई भी हुई। इसके बाद भी दोनों ने यह काम छोड़ा नहीं। जांच के दौरान दोनों पिता-पुत्र द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध व्यापार से स्वयं एवं परिजनों के नाम से करोड़ों की चल-अचल संपत्ति अर्जित किया जाना पाया गया।

जिसमें रूआबांधा स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर निर्मित मकान एवं दुकान कीमती लगभग 70 लाख रुपए, रोहित कन्नौजिया के नाम से सरस्वती कुंज रिसाली में आलीशान मकान कीमती लगभग 95 लाख रुपए, एवं पुत्री निशा कन्नौजिया के नाम से ग्राम धनोरा में भूमि एवं भवन कीमती लगभग 37 लाख रुपए का निर्माण किया जाना पाया गया। दो पहिया वाहन कीमती लगभग 1.50 लाख रुपए व अलग अलग बैंकों में नगद राशि भी जमा है। जांच के बाद उक्त पूरी संपत्ति को NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत जब्त कर अटैचमेंट के लिए प्रकरण को प्रशासक एनडीपीएस सफेमा कोर्ट भारत सरकार मुंबई को भेजा गया है।

You Might Also Like

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Mohan Rao December 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से सोना लूट ले गए बदमाश, चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी, लूट का सोना भी बरामद
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 52 # 05 December 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?