ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि, आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि, आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड

By Mohan Rao
Published: December 4, 2025
Share
SHARE

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ के सौजन्य से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम ग्वालियर में 45 युवाओं ने सफलतापूर्वक गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरा कर लिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

3 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक चले इस एक माह के गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकांश प्रशिक्षणार्थी बस्तर क्षेत्र से थे। इस प्रशिक्षण मे पर्यटक मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन प्रबंधन जैसे विषयों का गहन अध्ययन कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावहारिक अनुभव भी दिए गए ताकि वे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रदर्शित कर सकें।

आईआईटीटीएम के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा, प्रोफेसर्स तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रदेश की साय सरकार की इन सकारात्मक पहल की सराहना की। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारी नई पीढ़ी को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रदेश की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पहल से न केवल युवाओं में पर्यटन उद्योग के प्रति जागरूकता और कौशल विकसित हुआ है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षित गाइडों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार बेहतर ढंग से किया जा सकेगा जो छत्तीसगढ़ को विश्व पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन की नीति के अनुरूप एक सफल कदम है, जो युवाओं के सशक्तिकरण में अहम योगदान देता है।

दर्दनाक हादसा: बस और कार की टक्कर से लगी आग, चार लोग जिंदा जले, मौके पर पहुंची पुलिस
10 लाख की लागत से सेक्टर 2 में डोम शेड का होगा निर्माण…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, दो पहले जा चुके हैं जेल
प्रभास की मदद से शरद केलकर की आदिपुरुष में एंट्री, हिंदी संस्करण में फिर गूंजेगी बाहुबली की आवाज
जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कलेक्टर भूरे ने सुनी समस्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
Next Article कोण्डागांव में वाटरशेड महोत्सव 2025 के तहत सोशल मीडिया प्रतियोगिता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?